फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   District Basic Education Officer inspected schools in Bijapur

Bijapur : 13 स्कूलों में शिक्षा विभाग की टीम ने दी दबिश; 5 स्कूलों में जड़े मिले ताले, 34 शिक्षक गैर हाजिर

Sat, 22 Jul 2023 04:08 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: श्याम जी. Updated Sat, 22 Jul 2023 04:08 PM IST
सार


जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल के नेतृत्व में भोपालपटनम ब्लॉक के 13 स्कूलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान 6 स्कूलों में ताले लटके मिले। वहीं, इन स्कूलों में 34 शिक्षक अनुपस्थित पाये गए। निरीक्षण दल में जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल, एडीपीओ एम.व्ही राव, एपीसी मो. जाकिर खान और वेंकटरमन ऐटला शामिल थे।

विज्ञापन
District Basic Education Officer inspected schools in Bijapur
सरकारी विद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर जिले में शिक्षा गुणवत्ता के लक्ष्य को लेकर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।  इसी कड़ी में जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल के नेतृत्व में शिक्षा विभाग की टीम ने 13 स्कूलों में दबिश दी। स्वामी आत्मानन्द हिंदी माध्यम स्कूल मद्देड में निरीक्षण के दौरान ताला लटका पाया गया। वहां सिर्फ एक छात्र उपस्थित था, जो अपने प्राचार्य और शिक्षकों का इंतजार कर रहा था। इस संस्था से प्रभारी प्राचार्य पवन सोनी सहित टी. नागेश्वर राव, बसंती गुमड़ी, रामस्वरूप निर्मलकर, वासम विजय, मिथेलेश कुमार, राजेश्वरी देवांगन अनुपस्थित रहे। प्राथमिक विद्यालय संगनपल्ली और माध्यमिक विद्यालय संगनपल्ली के स्कूलों में ताला बंद की स्थिति रही। यहां पदस्थ पांचों शिक्षक टी. नवीन कुमार, मिच्चा सुकराम, सरिता मट्टी, बी. नागलक्ष्मी, लक्ष्मीकांता गैर हाजिर पाये गए। 

विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय कोंगुपल्ली, प्राथमिक विद्यालय भट्टीगुड़ा निरीक्षण के दौरान बंद मिले। यहां बच्चे शिक्षकों की राह तकते रहे और शिक्षक रौनम्मा बड़दी, रविंद्र कुमार वर्मा, शान्ता दानम कर्तव्य से नदारद थे। बालक आश्रम पामगल में 71 बच्चों में से 46 बच्चे उपस्थित मिले, लेकिन संस्था में अधीक्षक आलोक पुलसे सहित शिक्षक रविंद्र मोरला, मधुशुधन बंदम, उर्मिला कोड़े गैर हाजिर पाये गए। स्वामी आत्मानन्द हिन्दी माध्यम स्कूल, पामगल में पदस्थ नौ शिक्षकों में से प्रभारी प्राचार्य दुब्बा लक्ष्मैया सहित नौ प्रिंसिपल नरेश ध्रुव, राकेश ठाकुर, जीवनलाल साहू, श्रीराम चन्द्रवंशी, डेविड बेक, मधुशुधन राव, गणेश यालम, विजय कुमार अनुपस्थित पाये गए। संस्था में एक शिक्षक मितान छत्रपाल धृतपाल के अलावा 90 बच्चों में महज 10 बच्चे उपस्थित रहे। 
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय उसकालेड़ एवं माध्यमिक विद्यालय उसकालेड़ में सभी शिक्षक उपस्थित पाये गए, लेकिन बच्चों की उपस्थिति अत्यंत कम पायी गयी, जिसके लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए गए। प्राथमिक विद्यालय गिलगिच्चा में प्रिंसिपल देवेन्द्र गुरला पदस्थ हैं, जो पिछले एक महीने से स्वेच्छापूर्वक स्कूल से नदारद हैं, जिस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई। संस्था में संकूल समन्वयक द्वारा स्थानीय व्यवस्था के तहत इमला के माध्यम से अध्यापन कराया जा रहा है, जिनका कार्य संतोषजनक पाया गया। यहां 22 बच्चों में से सभी बच्चे उपस्थित पाये गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


माध्यमिक विद्यालय गिलगिच्चा में सभी शिक्षक उपस्थित पाये गए, लेकिन बच्चों की उपस्थिति कम पाये जाने पर उपस्थिति बढ़ाए जाने के निर्देश दिए गए। स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम स्कूल मद्देड  संचालित पाया गया, लेकिन चार शिक्षक स्मृति दुर्गम, विकास झाड़ी, नेहा श्रीवास, सांईं झाड़ी अनुपस्थित पाये गए। 
निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी एवं उनके टीम ने कक्षा संचालन, शिक्षक डायरी, मध्यान्ह भोजन, समय सारणी एवं अभिलेखों का निरीक्षण कर नियमानुसार प्रतिदिन संधारित करने के निर्देश दिए। जिन संस्थाओं में पाठ्यक्रम के अनुरूप शिक्षण कार्य नहीं पाया गया, उन संस्थाओं में अतिरिक्त प्रयास कर गुणवत्ता में वृद्धि करने के निर्देश दिए गए। विद्यालयों में बागवानी के साथ साफ-सफाई व आकर्षक बनाने के निर्देश दिए गए।


जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल ने बताया कि कलेक्टर की मंशा के अनुरूप आगामी तीन महीने में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करना है। इसके लिए आवश्यक है कि शिक्षा विभाग की पूरी टीम मुस्तैदी के साथ निरीक्षण की कार्रवाई लगातार करे। टीम ने आज भोपालपटनम ब्लॉक के 13 स्कूलों का निरीक्षण किया, जिसमें प्रभारी प्राचार्य सहित 34 शिक्षक अनुपस्थित पाये गए। यह स्थिति शिक्षा गुणवत्ता प्रयासों के सर्वथा प्रतिकूल है, जिसके चलते सभी अनुपस्पथित शिक्षकों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed