फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Diesel prices will increase bus fares! This could have a significant impact on passengers' pockets in CG

CG News: डीजल की मार से बढ़ेगा बस का किराया! छत्तीसगढ़ में यात्रियों की जेब पर पड़ सकता है बड़ा असर

Tue, 26 May 2026 02:28 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 26 May 2026 02:28 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों का असर अब सार्वजनिक परिवहन पर भी पड़ता दिखाई दे रहा है। राज्य के बस ऑपरेटरों ने यात्री किराए में बढ़ोतरी की मांग तेज कर दी है।

विज्ञापन
Diesel prices will increase bus fares! This could have a significant impact on passengers' pockets in CG
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों का असर अब सार्वजनिक परिवहन पर भी पड़ता दिखाई दे रहा है। राज्य के बस ऑपरेटरों ने यात्री किराए में बढ़ोतरी की मांग तेज कर दी है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने परिवहन मंत्री केदार कश्यप को ज्ञापन सौंपकर बस किराया संशोधित करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


महासंघ का कहना है कि प्रदेश में आखिरी बार वर्ष 2021 में यात्री किराए में संशोधन किया गया था। इसके बाद से डीजल, वाहन रखरखाव और अन्य संचालन खर्च लगातार बढ़ते गए, लेकिन किराया उसी अनुपात में नहीं बढ़ाया गया। संगठन के मुताबिक पिछले कुछ दिनों में डीजल के दाम कई बार बढ़ चुके हैं, जिससे बस संचालन आर्थिक रूप से कठिन हो गया है।
विज्ञापन


बस संचालकों ने बताया कि सिर्फ ईंधन ही नहीं, बल्कि टायर, बीमा, स्पेयर पार्ट्स, बस बॉडी निर्माण और कर्मचारियों के वेतन तक में भारी वृद्धि हुई है। वहीं सरकार द्वारा फिटनेस, सीट बेल्ट, स्पीड गवर्नर, पैनिक बटन और हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट जैसे सुरक्षा नियम लागू करने से अतिरिक्त खर्च भी बढ़ा है। महासंघ ने सामान्य बसों के किराए में 50 प्रतिशत और एसी व डीलक्स बसों के किराए में 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की मांग रखी है। संगठन का दावा है कि वर्तमान परिस्थितियों में 90 प्रतिशत से ज्यादा बस ऑपरेटर आर्थिक दबाव झेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि सरकार इस प्रस्ताव को मंजूरी देती है तो रायपुर से जगदलपुर का किराया 600 रुपए से बढ़कर 700 से 750 रुपए तक पहुंच सकता है। वहीं रायपुर-दुर्ग रूट पर किराया 50 रुपए से बढ़कर करीब 75 रुपए होने की संभावना जताई जा रही है। महासंघ ने सरकार से यह भी मांग की है कि डीजल की कीमतों के आधार पर बस किराए में समय-समय पर स्वतः संशोधन की स्थायी व्यवस्था बनाई जाए, ताकि परिवहन व्यवसाय को स्थिरता मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed