फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Diarrhea spread due to contaminated water from pipeline leakage in Balod

बालोद में डायरिया: दूषित पानी से फैला संक्रमण, 50 से अधिक बीमार; तीन की मौत पर स्वास्थ्य विभाग ने कही ये बात

Thu, 26 Jun 2025 03:54 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: श्याम जी. Updated Thu, 26 Jun 2025 03:54 PM IST
सार

बालोद के तरौद गांव में पाइपलाइन लीकेज से दूषित पानी के कारण डायरिया फैला, जिसमें 50 से अधिक लोग प्रभावित हुए। स्वास्थ्य विभाग ने तीन मौतों को अन्य बीमारियों से जोड़ा और स्थिति नियंत्रण के लिए स्वच्छ जल आपूर्ति व चिकित्सा शिविर शुरू किए।

विज्ञापन
Diarrhea spread due to contaminated water from pipeline leakage in Balod
अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोद जिले के ग्राम तरौद में दूषित पानी के कारण डायरिया का प्रकोप फैल गया है। 20 जून के बाद से अब तक 50 से अधिक लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पाइपलाइन में लीकेज के कारण दूषित पानी की आपूर्ति हुई, जिससे यह स्थिति उत्पन्न हुई। हालांकि तीन मौतों को स्वास्थ्य विभाग ने डायरिया से संबंधित न बताकर अन्य बीमारियों का कारण बताया है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने गांव में अस्थायी चिकित्सा शिविर स्थापित किया है और गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए उपाय किए जा रहे हैं और अब ओपीडी में मरीजों की संख्या कम हो रही है।
विज्ञापन


दूषित पानी की आपूर्ति से संक्रमण फैला
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. महेश सूर्यवंशी ने बताया कि पाइपलाइन में लीकेज के कारण दूषित पानी की आपूर्ति से संक्रमण फैला। इसे नियंत्रित करने के लिए गांव के उप-स्वास्थ्य केंद्र पर 24 घंटे डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। पिछले दो दिनों से कोई नया मरीज सामने नहीं आया है, और अस्पताल में भर्ती अधिकतर मरीजों को छुट्टी दे दी गई है। वर्तमान में केवल तीन मरीजों का इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन मौतों का कारण
डॉ. सूर्यवंशी ने स्पष्ट किया कि तीनों मौतें डायरिया से संबंधित नहीं थी। पहली मौत हार्ट अटैक, दूसरी 5-6 महीने के शिशु की निमोनिया और तीसरी 75 वर्षीय वृद्धा की लंबी बीमारी के कारण हुई। स्वास्थ्य विभाग ने दूषित पानी को डायरिया का मुख्य कारण बताया है। पेयजल समस्या को दूर करने के लिए स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सहयोग से पाइपलाइन की मरम्मत की जा रही है और टैंकरों के माध्यम से गांव में स्वच्छ पानी की आपूर्ति शुरू की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed