फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   diarrhea kills two in chhattisgarh bhilai, 50 hospitalized

Bhilai: डायरिया से दो की मौत, 50 से ज्यादा बीमार, कलेक्टर बोले- नालियों के बगल में बिछाई गई पेयजल लाइन

Thu, 24 Nov 2022 01:20 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 24 Nov 2022 01:20 PM IST
सार

दुर्ग कलेक्टर पीके मीणा ने कहा कि, करीब पांच साल पहले अमृत मिशन के तहत पेयजल लाइनों को बिछाया गया था। पहले चरण में बिछाई गई इन पाइप लाइनों को नालियों के बगल में रखा गया है। इसके चलते पेयजल लाइन में गंदा पानी जाने से डायरिया हो रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक 42 लोग भर्ती हैं, जबकि दो लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
diarrhea kills two in chhattisgarh bhilai, 50 hospitalized
भिलाई में डायरिया से पीड़ित मरीजों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे कलेक्टर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के भिलाई में कैंप क्षेत्र में डायरिया फैल गया है। इसके चलते दो की मौत हो गई है। जबकि 50 से ज्यादा लोग बीमार हैं। इनमें से 43 को लाल बहादुर शास्त्री और बीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. जे पी मिश्रा और उनकी टीम थोड़ी देर पहले ही प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने के लिए रवाना हुई है। वहीं कलेक्टर ने पीके मीणा ने इसके लिए अमृत मिशन योजना में की गई लापरवाही को दोषी बताया है। 

विज्ञापन




भिलाई नगर के वार्ड-32 जेपी नगर कैंप-1 में मंगलवार शाम से अचानक लोगों को उल्टी-दस्त शुरू हो गए। इसके बाद एक के बाद एक बीमार सुपेला स्थित लाल बहादुर शासकीय अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचने लगे थे। बुधवार शाम तक इन मरीजों की संख्या अस्पताल में बढ़कर 30 तक पहुंच गई। अस्पताल के प्रभारी डॉ. पीयाम सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 7 बजे कुश डहरे (27) की अस्पताल पहुंचने पर मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शहर के अन्य अस्पतालों में भी मरीजों को भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन




वहीं शहर में डायरिया फैलने की सूचना के बाद से नगर निगम भिलाई में हड़कंप मचा हुआ है। CMHO डॉ. जेपी मेश्राम सहित महापौर, कमिश्नर सहित आला अधिकारी मौके पर निरीक्षण के लिए पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि डायरिया संक्रमित इस क्षेत्र में लंबे समय से गंदे पानी की सप्लाई की जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जो लोग बोर का पानी पी रहे हैं उनके घर में कोई बीमार नहीं पड़ा है। वहीं निगम के नल से पानी पीने वाले हर दूसरे घर में लोग उल्टी, दस्त की शिकायत से परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed