{"_id":"685e6c208e213df404038472","slug":"series-of-thefts-in-seven-temples-of-dhamtari-revealed-four-accused-including-two-women-arrested-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमतरी: सात मंदिरों में सिलसिले वार हुई चोरी का खुलासा, दो महिला सहित चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमतरी: सात मंदिरों में सिलसिले वार हुई चोरी का खुलासा, दो महिला सहित चार आरोपी गिरफ्तार
Fri, 27 Jun 2025 03:33 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 27 Jun 2025 03:33 PM IST
सार
धमतरी जिले के सात मंदिरों में सिलसिले वार हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है।इस मामले में पुलिस ने दो महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजााला
विस्तार
धमतरी जिले के सात मंदिरों में सिलसिले वार हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है।इस मामले में पुलिस ने दो महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरी की यह घटना पुलिस के लिए सिरदर्द बन गई थी,साथ ही घटना को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे थे। आखिरकार पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा। बता दें की सबसे पहले धमतरी के श्री राम मंदिर, नागेश्वर मंदिर, शिव मंदिर, काली मंदिर और रत्नेश्वरी मंदिर में से दान पेटी की चोरी हुई थी।जिसके बाद अज्ञात चोरों ने कुरूद के छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर और चंडी मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया।सबसे ज्यादा चोरी कुरुद के चंडी माता मंदिर में हुई थी।
विज्ञापन
जहां लाखों रुपए के गहनों पर चोर ने हाथ साफ कर दिया था।जिस पर पुलिस अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर पता तलाश कर रही थी,वही साइबर सेल, कोतवाली पुलिस और कुरूद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पता तलाश कर रही थी।इस दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने महासमुंद के बसना निवासी जहीर खान और उसकी पत्नी अफरोज खान को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। जिस पर मुख्य आरोपी जहीर खान ने मंदिरों में चोरी करना स्वीकार किया ।
विज्ञापन
इसके साथ ही चोरी के माल को खपाने में सहयोग करने वाले मुनाफ खत्री और ताहिरा बानो को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी जहीर खान धमतरी के मकेश्वर वार्ड में किराए के मकान पर रह रहा था। जो यहां एक कबाड़ी के दुकान में काम भी करता था। पुलिस ने कहा कि आरोपी द्वारा रेकी कर मंदिरों में चोरी की घटना को अंजाम देता था।इसके साथ ही पूर्व में महासमुंद जिले में भी कई चोरियों को भी अंजाम दिया था। वहीं पुलिस ने आरोपियों के पास से मंदिरों से चोरी हुई नगदी रकम और सोने के गहनों को बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन