Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Illegal Paddy Transportation in DHAMTARI quintals of illegal paddy seized

धमतरी:अवैध धान को लेकर प्रशासन की कार्रवाई, 1441 क्विंटल धान जब्त

Mon, 23 Nov 2026 08:08 PM IST
धमतरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी Published by: धमतरी ब्यूरो Updated Mon, 23 Nov 2026 08:08 PM IST
सार

धमतरी प्रशासन समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में अवैध गतिविधियों पर सख्त निगरानी रख  रहा है। यहां पर 32 अवैध धान प्रकरणों में 1,441.05 क्विंटल धान जब्त हुआ है। ओडिशा सीमा पर छह चेकपोस्ट बनाए गए हैं। 

विज्ञापन
Illegal Paddy Transportation  in DHAMTARI quintals of illegal paddy seized
धमतरी में अवैध धान परिवहन के 32 प्रकरण दर्ज हुए हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धमतरी। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन सख्त निगरानी कर रहा है। अवैध धान के भंडारण, परिवहन और पुनर्चक्रण पर प्रभावी रोक लगाई जा रही है। इसके लिए जिला एवं विकासखंड स्तर पर विशेष उड़नदस्ता दल गठित किए गए हैं।

विज्ञापन

इन दलों में राजस्व, मंडी, खाद्य, सहकारिता और कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। उड़नदस्ता दल लगातार निरीक्षण और जांच कर अवैध गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। अनियमितता पाए जाने पर मंडी अधिनियम 1972 के तहत कार्रवाई की जा रही है। धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए छह चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं। ये चेकपोस्ट ओडिशा सीमा से लगे बोराई, बांसपानी, बनरौद, सांकरा, जैतपुरी और मोहेरा में हैं। इन चेकपोस्टों पर नगर सैनिक, वन, मंडी और राजस्व विभाग के कर्मचारी तैनात हैं। वे सीमावर्ती क्षेत्रों से आने-जाने वाले वाहनों की सतत निगरानी करते हैं। संदिग्ध वाहनों की जांच कर धान परिवहन के दस्तावेज भी परखे जा रहे हैं।

विज्ञापन

प्रशासन की कार्रवाई और उद्देश्य

प्रशासन की कार्रवाई के तहत अब तक 32 अवैध धान संग्रहण और परिवहन के प्रकरण दर्ज हुए हैं। मंडी अधिनियम 1972 के तहत 1,441.05 क्विंटल धान जब्त किया गया है। गठित उड़नदस्ता दल चेकपोस्टों के साथ-साथ विभिन्न प्रतिष्ठानों और संदिग्ध स्थानों की भी जांच कर रहे हैं। जिला प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का लाभ वास्तविक और पात्र किसानों को मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनियमितता पर सख्त कार्रवाई और अपील

अवैध रूप से धान का संग्रहण, दूसरे राज्यों से लाकर खपाने और पुनर्चक्रण जैसी गतिविधियों से खरीदी व्यवस्था प्रभावित न हो। इसके लिए संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर जांच निरंतर जारी है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अनियमितता या अवैध परिवहन बर्दाश्त नहीं होगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसानों से अपील है कि वे निर्धारित प्रक्रिया से ही धान बेचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दें।

धमतरी में 1,744 किसानों को 25 नवंबर धान खरीदी टोकन

धमतरी। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी है। विभिन्न धान उपार्जन केंद्रों में किसानों से निर्धारित प्रक्रिया अनुसार धान खरीदा जा रहा है। जिला प्रशासन खरीदी व्यवस्था की नियमित निगरानी कर रहा है। इसका उद्देश्य किसानों को उपज बेचने में परेशानी से बचाना है।25 नवंबर को जिले में 1,744 किसानों के लिए धान विक्रय हेतु टोकन जारी हुए। इन टोकनों से कुल 6,609.36 मीट्रिक टन धान की खरीदी प्रस्तावित है। खरीदी प्रक्रिया प्रारंभ होने से अब तक 5,475 किसानों से 18,971.08 मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है। उपार्जन केंद्रों में व्यवस्थाएं व्यवस्थित और पारदर्शी बनाई जा रही हैं। किसानों की सुविधा के लिए टोकन व्यवस्था से धान विक्रय की प्रक्रिया संचालित है। इससे किसानों को निर्धारित तिथि पर उपज बेचने में सुविधा मिल रही है। साथ ही, उपार्जन केंद्रों में भीड़ का बेहतर प्रबंधन हो रहा है।

प्रशासन के निर्देश

जिला प्रशासन ने अधिकारियों और उपार्जन केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए हैं। केंद्रों में किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहें। धान की गुणवत्ता, तौल, बारदाने की उपलब्धता, अभिलेखों का व्यवस्थित संधारण सुनिश्चित किया जाए। खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने, किसानों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने पर जोर है। प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और जारी टोकन के अनुसार ही उपार्जन केंद्रों में धान विक्रय के लिए पहुंचें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed