फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   DGP Ashok Juneja took a meeting of officers through video conferencing

अब अपराधियों की खैर नहीं: डीजीपी अशोक जुनेजा ने अधिकारियों की ली बैठक, विधानसभा चुनाव को लेकर बनाई रणनीति

Thu, 13 Jul 2023 06:11 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 13 Jul 2023 06:11 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में अब अपराधिक मामलों पर लगाम लगेगा। प्रदेश में हो रहे अपराधों पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई देखने को मिलेगी। चोर उच्चके, बदमाश, ऑनलाइन गैम्बलिंग, नशाखोरी करने वालों की अब खैर नहीं है।

विज्ञापन
DGP Ashok Juneja took a meeting of officers through video conferencing
डीजीपी अशोक जुनेजा ने अधिकारियों की ली बैठक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में अब अपराधिक मामलों पर लगाम लगेगा। प्रदेश में हो रहे अपराधों पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई देखने को मिलेगी। चोर उच्चके, बदमाश, ऑनलाइन गैम्बलिंग, नशाखोरी करने वालों की अब खैर नहीं है। छत्तीसगढ़ में क्राइम पर कंट्रोल पाने के लिए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने प्रदेश के सभी पुलिस अधीक्षकों (एसपी) और पुलिस महानिरीक्षकों (आईजी) के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली है। इस बैठक में बदमाशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों और रेंज पुलिस महानिरीक्षकों की बैठक ली। इस बैठक में सभी जिले में बीते महीनो में हुए अपराध के खिलाफ की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षकों को ऑनलाइन गैम्बलिंग, जुआ, सट्टा, अवैध शराब और नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अधिक प्रभावी ढंग से कार्रवाई करने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के घटनाओं में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाए। 
विज्ञापन


चिटफंड कंपनी की कार्रवाई की समीक्षा
इस बैठक में चिटफंड कम्पनियों के खिलाफ कार्रवाई की समीक्षा की। पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया गया कि जिन प्रकरणों में विशेष न्यायालय की ओर से कुर्की, नीलामी का आदेश किया जा चुका है, उन प्रकरणों की सम्पत्तियों की नीलामी कर राशि निवेशकों को वापस दी जावे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश
DGP अशोक जुनेजा ने विधानसभा चुनाव को देखते हुए अपराधियों और असामाजिक तत्वों को अपराधियों के खिलाफ NSA और जिला बदर के तहत प्रभावी वैधानिक कार्रवाई करने का निर्देश दिए। फरार अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने का भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने ने कहा कि सभी जिलों में की जा रही कार्रवाई की साप्ताहिक समीक्षा होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed