फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Departmental reshuffle expedite tribal development schemes 3 additional directors given new responsibilities

CG Transfer News: आदिवासी विकास योजनाओं में तेजी लाने विभागीय फेरबदल, तीन अपर संचालकों को नई जिम्मेदारी

Thu, 11 Jun 2026 05:29 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 11 Jun 2026 05:29 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में आदिवासी क्षेत्रों में संचालित विकास और कल्याणकारी योजनाओं की निगरानी को मजबूत करने के लिए आदिम जाति विकास विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं।

विज्ञापन
Departmental reshuffle expedite tribal development schemes 3 additional directors given new responsibilities
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में आदिवासी क्षेत्रों में संचालित विकास और कल्याणकारी योजनाओं की निगरानी को मजबूत करने के लिए आदिम जाति विकास विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। विभाग ने तीन अपर संचालकों का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
विज्ञापन


विभागीय आदेश के अनुसार यह कदम अनुसूचित क्षेत्रों में योजनाओं के बेहतर संचालन, प्रभावी मॉनिटरिंग और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। नई पदस्थापनाओं के माध्यम से बस्तर, सरगुजा और बिलासपुर संभाग में जनजातीय विकास से जुड़ी गतिविधियों को और अधिक गति देने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


आदेश में कहा गया है कि विशेष केंद्रीय सहायता योजना (बस्तर पैकेज), धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान, प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन), वन अधिकार अधिनियम-2006 और एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैसी प्रमुख योजनाओं के संचालन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा विभागीय छात्रावासों और आश्रमों के प्रबंधन, संविधान के अनुच्छेद 275(1) के तहत स्वीकृत विकास कार्यों तथा एकीकृत आदिवासी विकास प्राधिकरण (आईटीडीए) की योजनाओं की नियमित समीक्षा और पर्यवेक्षण भी नई जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में शामिल रहेगा।

यहां देखें आदेश की कॉपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed