फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Death of two youths who went to bathe in the drain

Balod: नाले में नहाने गये दो युवकों की मौत, एक को बचाने के चक्कर में दूसरा भी डूबा, परिजनों में मातम

Sun, 16 Apr 2023 11:12 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 16 Apr 2023 11:12 PM IST
सार

आनन-फानन में उन्हें बचाने और शव को खोजने के लिए आसपास के मछुआरों को बुलाया गया तब तक काफी देर हो चुकी थी। मछुआरों ने जब निकाला तो निजी वाहन से उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
Death of two youths who went to bathe in the drain
नाले में नहाने गये दो युवकों की मौत - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बालोद जिले के देवरी विकासखंड क्षेत्र के तहत नाले में नहाने गए दो युवक बह गए और उनकी डूबने से मृत्यु हो गई मामला ग्राम टटेंगा खरखरा कसही नाले का है। डूबने वाले युवकों की उम्र 11 वर्ष और दूसरे युवक की 21 वर्ष बताई जा रही है। ग्रामीण टुमन लाल साहू ने बताया कि एक 11 वर्षीय बालक पहले पानी में डूबा और उसे बचाने के लिए गए 21 वर्षीय युवक भी डूब गया। आनन-फानन में उन्हें बचाने और शव को खोजने के लिए आसपास के मछुआरों को बुलाया गया तब तक काफी देर हो चुकी थी। मछुआरों ने जब निकाला तो निजी वाहन से उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। एक युवक नारायणपुर में रहता था और एक टटेंगा में रहता था मृतक युवकों का नाम यश कुमार मानिकपुरी उम्र 21 वर्ष एवं अखिलेश यादव 11 वर्ष है।

विज्ञापन

नहीं आता था तैरना

11 वर्षीय युवक अखिलेश यादव को तैरना नहीं आता था फिर भी वह तेज बहाव में कूद गया लेकिन वह डूबने लगा फिर एक अन्य 21 वर्षीय युवक यश कुमार मानिकपुरी उसे बचाने के लिए वह भी तेज बहाव में कूदा परंतु ना वह दूसरे को बचा पाया ना खुद को और पानी की आगोश में आ गया और दोनों की मृत्यु हो गई।

विज्ञापन

राजनांदगांव अस्पताल ले जाया गया

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवकों को पानी से निकालने के बाद राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां पर उन्हें मृत घोषित किया कर दिया गया। ग्रामीणों की तत्परता यहां पर देखने को मिली स्थानीय मछुआरों की मदद से यहां पर युवकों के शव को निकाला गया था मेडिकल प्रमाणिकता और इलाज की उम्मीद लिए ग्रामीण जिला चिकित्सालय राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज ले गए परंतु वहां पहुंचते- पहुंचते काफी देर हो चुकी थी ग्रामीणों ने बताया कि पास में ही मछुआरे मछली पकड़ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहाने गए थे युवक

आपको बता दें कि इन दिनों जलाशयों से निस्तारि हेतु पानी छोड़ा गया है और नदी नाले सभी भरपूर चल रहे हैं ऐसे में दोनों युवक गर्मी के दिनों में ठंडे पानी का आनंद लेने गये थे इसी दौरान यह हादसा हुआ। 


दोनों थे परिवार के चिराग

ग्रामीणों ने बताया कि दोनों युवक अपने परिवार के खिलाफ चिराग थे उनकी अब केवल बहने हैं उक्त घटना के बाद दो परिवारों के चिराग बुझ गए जिसके कारण गांव में मातम पसरा रहा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed