{"_id":"637b8a57a8ae4b6e550235ad","slug":"death-of-female-elephant-due-to-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: करंट से मादा हाथी की मौत, शिकार के लिए बिछाया था जाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: करंट से मादा हाथी की मौत, शिकार के लिए बिछाया था जाल
Mon, 21 Nov 2022 07:55 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 21 Nov 2022 07:55 PM IST
सार
वन विभाग के अधिकारी का कहना सोमवार की सुबह कुछ ग्रामीण अमलीडीह जंगल की ओर गए थे। जहां हाथी का शव देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद वन मंडल के अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायगढ़ जिले में करंट की चपेट में आने से फिर से एक और हाथी की मौत हुई है। रायगढ़ वन मंडल के घरघोड़ा वन परिक्षेत्र में मादा हाथी का शव मिला है। हाथी की मौत बिजली करंट की चपेट में आने से हुई है। मामले की जानकारी मिलते ही रायगढ़ वन मंडल सहित धरमजयगढ़ वन मंडल के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इस संबंध में धरमजयगढ़ वन मंडलाधिकारी का कहना है कि रायगढ़ वन मंडल के घरघोड़ा रेंज अंतर्गत अमलीडीह जंगल में एक हाथी की लाश मिली है।प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि हाथी की मौत अवैध शिकार के लिए बिछाए गए बिजली करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से हुई है।
विज्ञापन
वन विभाग के अधिकारी का कहना सोमवार की सुबह कुछ ग्रामीण अमलीडीह जंगल की ओर गए थे। जहां हाथी का शव देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। हालांकि तब तक यह स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई थी कि हाथी की मौत धर्मजयगढ़ वन मंडल या रायगढ़ वन मंडल में हुई है। ऐसे में दोनों वन मंडल के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों के मौके पर पहुंचने पर यह स्पष्ट हुआ कि हाथी की मौत रायगढ़ वन मंडल के घरघोड़ा वन परिक्षेत्र में हुई है।
विज्ञापन
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि रायगढ वन मंडल के कक्ष क्रमांक 1275 में हाथी की लाश मिली है। बता दें कि दोनों वन मंडल में पिछले करीब 4 माह में 5 हाथी की मौत बिजली करंट की चपेट में आने से हो चुकी है। इससे पहले के सारे मामले धर्मजयगढ़ वन मंडल के थे।