फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   dead body thrown in pond after killing girl child in raipur

Raipur: 6वीं में पढ़ने वाली छात्रा की गला दबाकर हत्या, घर से तीन किमी दूर तालाब में मिला शव

Thu, 17 Nov 2022 08:18 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 17 Nov 2022 08:18 PM IST
सार

रायपुर में 6वीं में पढ़ने वाली छात्रा की लाश मिली है। बच्ची का शव उसके घर से 3 किलोमीटर दूर तालाब में मिला है। उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। माना जा रहा है कि पहले गला दबाकर उसे मारा गया है। फिर उसके शव को तालाब में फेंक दिया गया है। 
 

dead body thrown in pond after killing girl child in raipur
रायपुर में तालाब में मिला बच्ची का शव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बच्ची की हत्या कर दी गई। उसका शव गुरुवार को तालाब में तैरता हुआ मिला है। रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे में धनेली गांव में होटल धनराज के पास मजदूरों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। परिजनों को भी सूचना दी है। मामला धरसींवा थाना क्षेत्र का है। 





जानकारी के मुताबिक, बच्ची की पहचान निमोरा गांव निवासी के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 11 से 12 साल के बीच में होगी। बच्ची के पिता का कहना है कि उनकी चार बेटियों में यह दूसरे नंबर की थी। पढ़ने में भी अच्छी थी। जहां शव मिला है, वहां आना-जाना भी नहीं था। उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम को किराना लेने के लिए निकली थी। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं था। 




परिजनों का कहना है कि बच्ची के देर रात तक नहीं लौटने पर उन्होंने आस-पास काफी तलाश किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इस बीच पुलिस को भी बच्ची की गुमशुदगी की सूचना दी थी। अब बच्ची का शव मिला है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। चूंकि मामला नाबालिग बच्ची से जुड़ा है। इस वजह से पुलिस अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है।

विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed