फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dead body of student found in hostel bathroom at Adarsh Residential Girls College in Kondagaon

सामान देने आए पिता इधर-उधर ढूंढते रहे: हॉस्टल में शॉवर से लटका मिला छात्रा का शव, सुसाइड नोट में लिखी ये बातें

Tue, 12 Nov 2024 09:48 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Tue, 12 Nov 2024 09:48 PM IST
सार

कोंडागांव जिले में आदर्श आवासीय कन्या महाविद्यालय में हॉस्टल के बाथरूम में छात्रा का शव मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से सुसाइड नोट भी बरामद किया है। 

विज्ञापन
Dead body of student found in hostel bathroom at Adarsh Residential Girls College in Kondagaon
बाथरूम में मिला छात्रा का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोंडागांव जिले के कनेरा मार्ग स्थित आदर्श आवासीय कन्या महाविद्यालय में बीएससी प्रथम वर्ष की 18 वर्षीय छात्रा का हॉस्टल के बाथरूम में शव मिला है। छात्रा का शव मिलने की खबर का पता चलते ही आश्रम के साथ ही आला अधिकारियों में हड़कंप मच गया। घटना के तत्काल बाद कोतवाली पुलिस से लेकर आला अधिकारियों की टीम आश्रम आ पहुंची। छात्रा का शव बाथरूम के शॉवर के एंगल में लटका हुआ मिला है। 

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि छात्रा नीलिमा साहू (18) के पिता मंगलवार को अपनी बेटी को सामान देने के लिए हॉस्टल आये हुए थे। यहां बेटी को खोजने पर कहीं भी दिखाई नहीं दी, जिसके बाद पिता ने उसके फोन पर कॉल किया। कॉल रिसीव नहीं करने पर खोजबीन शुरू की। थोड़ी देर बाद पता चला कि छात्रा का फोन कमरे में बज रहा है। कमरे में जाने के बाद बाथरूम में नीलिमा का शव फंदे में लटका हुआ था। वहीं, पास के बिस्तर पर एक सुसाइड नोट भी था, जिसमें छात्रा ने पढ़ाई नहीं हो पाने व पढ़ाई समझ मे नहीं आने की बात कहते हुए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि छात्रा का स्थाई पता रानीतराई जिला बालोद है। वहीं, उनके रिश्तेदार फरसगांव में भी होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि नीलिमा साहू के पिता चेतन लाल साहू पेशे से शिक्षक हैं। साथ ही उन्होंने कुछ दिन पहले ही दीपावली के बाद नीलिमा को हॉस्टल में पढ़ने के लिए छोड़ा था। वहीं, मंगलवार को नीलिमा का शव हॉस्टल के बाथरूम के अंदर एक एंगल में लटके हुए पाया गय। घटना के बाद से हॉस्टल में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed