फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dead body of martyred soldier reached Gariaband

Gariaband: गरियाबंद पहुंचा शहीद जवान का पार्थिव शरीर, नम आंखों से दी गई श्रदधांजलि, ID ब्लास्ट में हुए शहीद

Sat, 30 Sep 2023 06:30 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गरियाबंद
अमर उजाला नेटवर्क, गरियाबंद Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 30 Sep 2023 06:30 PM IST
सार

शनिवार को नगर के लोगों को जैसे ही राजेश के पार्थिव शव के आने की सूचना मिली लोग बड़ी में संख्या में तिरंगा चौक में एकजुट हो गए। जिला पुलिस प्रशासन के साथ-साथ आदिवासी समाज ने भी राजेश ध्रुव को तिरंगा चौक में श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन
Dead body of martyred soldier reached Gariaband
शहीद को नम आंखों से दी गई श्रदधांजलि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड में आईडी ब्लास्ट में शहीद गरियाबंद जिले के सीआरपीएफ आरक्षक शहीद राजेश ध्रुव का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह गरियाबंद पहुंचा। इस अवसर पर नगर के ह्रदय स्थल तिरंगा चौक में नगरवासियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने राजेश ध्रुव की शहादत को नमन करते हुए राजेश ध्रुव अमर रहे के नारे लगाए।

विज्ञापन


बता दें कि बुधवार को झारखंड के पश्चिम सिंह भूम जिला में हुए आईडी बम ब्लास्ट में जिले के छुरा विकासखंड के ग्राम रवेली के रहने वाले सीआरपीएफ जवान राजेश ध्रुव शहीद हो गए। राजेश, कोबरा बटालियन में आरक्षक थे। शनिवार को उनका पार्थिव शरीर गृह ग्राम रवेली लाया गया। इसके पहले पार्थिव शरीर गरियाबंद पहुंचा।

विज्ञापन

 

शनिवार को नगर के लोगों को जैसे ही राजेश के पार्थिव शव के आने की सूचना मिली लोग बड़ी में संख्या में तिरंगा चौक में एकजुट हो गए। जिला पुलिस प्रशासन के साथ-साथ आदिवासी समाज ने भी राजेश ध्रुव को तिरंगा चौक में श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष आबिद ढेबर ने कहा की जिले के लिए यह गर्व की बात है कि देश की सच्ची सेवा करते हुए जवान ने अपने प्राणों की आहुति दे दी। हम सब उनके बलिदान को नमन करते है। भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश सहसंयोजक डॉ आशीष शर्मा ने कहा कि राजेश ने अपने अदम्य साहस और कर्तव्य निष्ठा का परिचय दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके ने कहा कि देश शहीद जवान की शहादत को हमेशा याद रखेगा। वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद ऋतिक सिन्हा ने कहा कि गरियाबंद की धरती ने अनेक वीर सपूतों को जन्म दिया है। देश के लिए बलिदान से भी पीछे नहीं हटते, राजेश उनमें से एक है। चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रकाश चंद रोहरा ने कहा की आज गरियाबंद जिले ने अपने वीर सपूत को खोया है, उन्होंने अपने सच्ची देशभक्ति और बलिदान से गरियाबंद का नाम पूरे देश में रोशन किया है। 

 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed