फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   dead body found of elderly missing for three days in chhattisgarh

Janjgir-Champa: तीन दिन से लापता बुजुर्ग की मौत, बदबू आने लगी तो पता चला घर के पीछे ही पड़ी है सड़ी-गली लाश

Sun, 13 Nov 2022 07:37 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 13 Nov 2022 07:37 PM IST
सार

घरवालों ने बताया कि प्रहलाद सिंह काफी बुजुर्ग हो चुके थे। लाठी के सहारे पैदल चला करते थे। सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस को रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद आगे की जांच की जाएगी। 

विज्ञापन
dead body found of elderly missing for three days in chhattisgarh
प्रहलाद सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में तीन दिन से लापता एक बुजुर्ग का सड़ी-गली हालत में शव मिला है। शव उसी के घर के पीछे पड़ा हुआ था। जब बदबू आने लगी तो परिजनों को इसका पता चला। आशंका जताई जा रही है कि गिरने के कारण उनकी मौत हुई है। हालांकि बुजुर्ग घर के पीछे क्यों गए थे, यह पता नहीं चल सका है। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, तरोद गांव निवासी प्रहलाद सिंह (88) 9 नवंबर से लापता थे। उनके बेटे पुष्पेंद्र सिंह ने अगले दिन गुरुवार को थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद से पुलिस उन्हें तलाश रही थी। बेटे ने बताया था कि वह शाम करीब 5.30-6 बजे के बीच बिना किसी को बताए घर से निकले थे। इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं है। 
विज्ञापन




काफी तलाश की गई, रिश्तेदारों और आसपास भी पता किया, लेकिन नहीं मिले थे। इस बीच शनिवार को घर के लोगों को घर के पीछे से बदबू आई। उन्होंने देखा तो  करीब 200 मीटर दूर बाउंड्रीवॉल के पास कुछ पड़ा था। इस पर वे घर के पीछे गए और देखा तो प्रहलाद सिंह का शव सड़ी-गली हालत में वहां पड़ा था। आशंका है कि गिरने से मौत हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घरवालों ने बताया कि प्रहलाद सिंह काफी बुजुर्ग हो चुके थे। लाठी के सहारे पैदल चला करते थे। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद पंचनामा कार्रवाई कर परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद आगे की जांच की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed