फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Daughter found husband for mother on net

बेटी ने फेसबुक पर तलाशा मां के लिए वर

Sat, 19 Oct 2013 06:26 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 19 Oct 2013 06:26 PM IST
विज्ञापन
Daughter found husband for mother on net
जिस उमर में मां को बेटी की शादी की फिकर होनी चाहिए, उस उमर में छत्तीसगढ़ के रायपुर की मेधा ने अपनी मां की शादी कराई। मां विवाह में फेरे ले रही थी और 17 साल की मेधा अपनी मां के विवाह की रस्में अदा कर रही थी।
विज्ञापन


शादी में शरीक हुए लोग खुशी से नम आखों से दुल्हन बनी बीना आर.पिल्लई को नवजीवन की शुभकामनाएं दे रहे थे।

ऐसे तलाशा पिता मेधा ने फेसबुक पर मां के लिए जीवन साथी तलाशा। अपनी पॉकेट मनी से एक अखबार में विज्ञापन भी तलाशा। बहुत दौड़ धूप के बाद मेधा ने अपनी मां के लिए एक वर चुन ही लिया।

विज्ञापन


चार साल की जिद मेधा ने मां से साल साल लगातार जिद की, तब उनकी मां शादी के लिए तैयर हुईं और शुक्रवार को मां के हाथ पीले किए।

2008 में ब्रेन हैमरेज से मेधा के पिता की मृत्यु हो गई थी। उसके बाद वे अपनी मां के अकेलेपन से दुखी रहने लगीं। और एक दिन उन्होंने अपनी मां से दुबारा शादी करने के लिए कहा तो उन्हें खूब डांट पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन मेधा की लगातार जिद से एक दिन मां ने झल्लाकर कहा कि ठीक है लेकिन मैं एक ही समुदाय में विवाह करूंगी।

लेकिन इसके बाद उन्होंने भोपाल के रहने वाले अजय नायर की मुलाकात मां से कराई और दोनों को विवाह के लिए राजी कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed