{"_id":"65cf422ff8c2a0c3820502bc","slug":"dandakaranya-special-zonal-committee-is-ready-for-talks-with-chhattisgarh-government-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: सरकार से बातचीत के लिए तैयार है दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी, नक्सलियों ने रखीं ये शर्तें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: सरकार से बातचीत के लिए तैयार है दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी, नक्सलियों ने रखीं ये शर्तें
Fri, 16 Feb 2024 04:39 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 16 Feb 2024 04:39 PM IST
सार
नक्सलियों की दंडाकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के प्रवक्ता ने वार्ता को लेकर बयान जारी किया है। उन्होंने खुले तौर पर वार्ता के लिए हामी भरी है।
विज्ञापन
नक्सली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा नक्सलियों से वार्ता मामले पर नक्सलियों ने जवाब जारी किया है। नक्सलियों की दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी ने खुले तौर पर वार्ता के लिए हामी भरी है। माओवादियों ने वार्ता के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने की मांग रखी है।
विज्ञापन
नक्सली नेता ने कहा कि मुठभेड़ों व क्रॉस फायरिंग के नाम झूठी मुठभेड़ों में आदिवासियों की हत्याएं बंद हों। तमाम सशस्त्र बलों को छह माह के लिए बैरकों थाना व कैम्पों तक सीमित किया जाए। नए कैम्प स्थापित करना बंद किया जाए व राजनीतिक बंदियों को रिहा किया जाए।
विज्ञापन
नक्सली नेता ने कहा कि यदि वार्ता के लिए सरकार तैयार है तो इन बातों पर अमल करें। इसके बाद हम सीधी या मोबाइल वर्चुअल वार्ता के लिए आगे आएंगे। नक्सलियों की दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के प्रवक्ता विकल्प ने यह बयान जारी किया है।
विज्ञापन