फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dallirajhara-Durg Line Project Remodeling-electrification work

दल्लीराजहरा-दुर्ग लाइन परियोजना: पहली बार बिना ट्रेन रद्द किए होगा रिमोडलिंग-विधुतीकरण, बढ़ेंगी सुविधाएं

Tue, 14 Feb 2023 02:41 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 14 Feb 2023 02:41 PM IST
सार

इस कार्य में किसी भी यात्री ट्रेन को कैंसिल, रेग्युलेटिंग, रिशिड्यूलिंग , शॉर्ट टर्मिनेटिंग, या डाइवर्सिंग नही किया जा रहा है। पहली बार बिना किसी ट्रेन को कैंसिल किए ही ये सारे कार्य किए जाएंगे। दल्लीराजहरा-दुर्ग लाइन परियोजना दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महत्वपूर्ण परियोजना है जिससे भविष्य में यात्री सुविधाओं में वृद्धि होगी। 

विज्ञापन
Dallirajhara-Durg Line Project Remodeling-electrification work
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मरौदा स्टेशन को रिमोडलिंग एवं विधुतीकरण का कार्य के लिए मरौदा में नॉन इंटरकनेक्टिविटी का कार्य किया जायेगा। इस कार्य में किसी भी यात्री ट्रेन को कैंसिल, रेग्युलेटिंग, रिशिड्यूलिंग , शॉर्ट टर्मिनेटिंग, या डाइवर्सिंग नही किया जा रहा है। पहली बार बिना किसी ट्रेन को कैंसिल किए ही ये सारे कार्य किए जाएंगे। दल्लीराजहरा-दुर्ग लाइन परियोजना दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महत्वपूर्ण परियोजना है जिससे भविष्य में यात्री सुविधाओं में वृद्धि होगी। 

विज्ञापन


दल्लीराजहरा-दुर्ग रेल मार्ग दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की एक महत्वपूर्ण और व्यस्त रेल मार्ग है। परिचालन को और भी सुचारू और नई गाडियों के मार्ग प्रशस्त करने के लिए नई लाइनों का निर्माण कार्य किया जा रहा है । विकास के साथ नई यात्री सुविधाओं में वृद्धि के साथ यात्री ट्रेनों भी प्रभावित नहीं होगी। दल्लीराजहरा से दुर्ग लाइन का कार्य किया जा रहा है। दल्लीराजहरा-दुर्ग रेलमार्ग की लंबाई 87 किलोमीटर है। दल्लीराजहरा-दुर्ग लाइन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महत्वपूर्ण लाइन है, जो मध्य भारत के इस क्षेत्र को उत्तर भारत से जोड़ने के लिए सेतु का कार्य करती हैं। इसके विभिन्न स्टेशनों को आधुनिकीकरण और चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है।  
विज्ञापन


नान-इंटरलाकिंग का कार्य 16 से 21 फरवरी तक 
इस कार्य को तीव्र गति से पूरा करने के लिए मंडल के मरौदा स्टेशन को रिमोडलिंग एवं विधुतीकरण का कार्य के लिए नान-इंटरलाकिंग का कार्य 16 से 21 फरवरी तक किया जाएगा । इस कार्य के सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि इसमें किसी भी यात्री ट्रेन को कैंसिल, रेगुलेशन, रिशेड्यूलिंग , शॉर्ट टर्मिनेटिंग, डाइवर्जिंग नहीं किया जाएगा। इसके तहत नान-इंटरलाकिंग कार्य को 5 दिनों में किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed