{"_id":"6affce24cf5f62ab0b0250b6","slug":"csvtu-semester-exam-forms-to-be-filled-from-november-21-abc-id-required-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएसवीटीयू सेमेस्टर परीक्षा : 21 नवंबर से भरे जाएंगे फॉर्म, एबीसी आईडी जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएसवीटीयू सेमेस्टर परीक्षा : 21 नवंबर से भरे जाएंगे फॉर्म, एबीसी आईडी जरूरी
Fri, 20 Nov 2026 03:24 PM IST
अमन कोशले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 20 Nov 2026 03:24 PM IST
सार
सीएसवीटीयू ने नवंबर-दिसंबर 2026 सेमेस्टर परीक्षा के आवेदन की तारीखें घोषित कर दी हैं। 21 नवंबर से डिजिवर्सिटी पोर्टल पर फॉर्म भरें। 27 नवंबर तक कोई विलंब शुल्क नहीं लगेगा, जबकि ABC ID अनिवार्य होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (सीएसवीटीयू) ने नवंबर-दिसंबर 2026 सत्र की सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की तिथियां घोषित कर दी हैं। विश्वविद्यालय के नियमित और बैकलॉग अभ्यर्थियों के लिए 21 नवंबर से डिजिवर्सिटी पोर्टल के माध्यम से परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू होगी। विद्यार्थी 27 नवंबर तक बिना किसी अतिरिक्त विलंब शुल्क के अपना आवेदन जमा कर सकेंगे। इसके बाद फॉर्म भरने में देरी करने वाले छात्र-छात्राओं पर प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना लगाया जाएगा। अंतिम समय सीमा तक आवेदन जमा न करने पर अभ्यर्थियों को 200 रुपये प्रतिदिन तक का विलंब शुल्क देना पड़ सकता है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने सेमेस्टर परीक्षा में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों के लिए एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट्स (एबीसी) आईडी को अनिवार्य घोषित किया है।
विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए तय समय-सीमा
विश्वविद्यालय के अनुसार, बीटेक और बीटेक ऑनर्स पाठ्यक्रम के तीसरे तथा चौथे सेमेस्टर के छात्र-छात्राएं अपना परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। इसके अलावा एमबीए पाठ्यक्रम के तीसरे सेमेस्टर, एमसीए के तीसरे व चौथे सेमेस्टर, एमटेक और एम प्लान के तीसरे सेमेस्टर के नियमित एवं बैकलॉग विद्यार्थी भी पोर्टल पर जाकर प्रक्रिया पूरी करेंगे। डिप्लोमा इंजीनियरिंग के पांचवें व छठवें सेमेस्टर तथा बी फार्मेसी के पांचवें व छठवें सेमेस्टर के नियमित और बैकलॉग छात्र भी परीक्षा फॉर्म जमा कर सकेंगे। सामान्य प्रक्रिया के तहत आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के लिए फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख 12 दिसंबर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
चरणबद्ध विलंब शुल्क एवं लेटरल एंट्री व्यवस्था
आवेदन सत्यापन और प्रायोगिक परीक्षा के नियम
विद्यार्थियों द्वारा आवेदन पत्र जमा करने के उपरांत संबंधित संस्थानों और संबद्ध कॉलेजों को 13 दिसंबर की शाम 5 बजे तक सभी फॉर्मों की गहन जांच करके अपनी ऑनलाइन स्वीकृति प्रदान करनी होगी। कॉलेजों से अप्रूवल मिलने के बाद ही विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों की रोल लिस्ट और प्रवेश पत्र तैयार करने की आगे की कार्रवाई करेगा। परीक्षा आवेदन की संपूर्ण प्रक्रिया केवल डिजिवर्सिटी पोर्टल के माध्यम से पूरी की जाएगी।
फॉर्म भरते समय अथवा पोर्टल में कोई भी तकनीकी समस्या आने की स्थिति में अभ्यर्थियों और कॉलेजों को पोर्टल पर ही ऑनलाइन शिकायत टिकट जनरेट करना अनिवार्य होगा। किसी भी अन्य माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर विश्वविद्यालय विचार नहीं करेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रायोगिक एवं सेशनल अंकों को लेकर भी समय-सीमा स्पष्ट कर दी है।
किसी भी पाठ्यक्रम की अंतिम थ्योरी परीक्षा समाप्त होने के चार दिन के भीतर प्रायोगिक परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी। प्रायोगिक परीक्षा संपन्न होने के 10 दिनों के भीतर उनके अंक डिजिवर्सिटी पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। इसके साथ ही, सेशनल परीक्षाओं के अंक परीक्षा की शुरुआत की तारीख से 20 दिनों के भीतर पोर्टल पर दर्ज करने होंगे।

- विश्वविद्यालय प्रशासन ने आवेदन प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए चार चरणों में समय-सीमा और विलंब शुल्क का ढांचा तैयार किया है।
- 21 से 27 नवंबर तक बिना किसी विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भरे जा सकेंगे।
- दूसरे चरण में 28 नवंबर से 2 दिसंबर तक आवेदन करने पर 30 रुपये प्रतिदिन का शुल्क लगेगा।
- तीसरे चरण में 3 से 7 दिसंबर तक फॉर्म जमा करने पर 120 रुपये प्रतिदिन और 8 से 12 दिसंबर तक आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को 200 रुपये प्रतिदिन की दर से विलंब शुल्क का देना होगा।
- सीधे द्वितीय वर्ष अथवा तीसरे सेमेस्टर में प्रवेश पाने वाले लेटरल एंट्री के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन पोर्टल 29 नवंबर से खोला जाएगा। लेटरल एंट्री वाले छात्र 3 दिसंबर तक बिना विलंब शुल्क फॉर्म जमा कर सकेंगे।
- इसके बाद 4 से 6 दिसंबर तक 30 रुपये प्रतिदिन, 7 से 9 दिसंबर तक 120 रुपये प्रतिदिन और 10 से 12 दिसंबर तक 200 रुपये प्रतिदिन विलंब शुल्क के साथ आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।