{"_id":"c6b837316ae747106b60937c821b181a","slug":"csp-shot-his-whole-family-and-himself-too","type":"story","status":"publish","title_hn":"जज को पीटने वाले सीएसपी ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जज को पीटने वाले सीएसपी ने की आत्महत्या
टीम डिजिटल/ अमर उजाला दिल्ली
Updated Fri, 28 Feb 2014 02:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जज को पीटने के आरोपी निलंबित सीएसपी ने पत्नी को गोली मार कर खुद आत्महत्या कर ली। सीएसपी की गोली से उनके दोनों बच्चे भी घायल हो गये, जिन्हें हेलिकॉप्टर से रायपुर भेजा गया है। दोनों बच्चों को रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सीजीखबर के अनुसार सोमवार की देर रात सीएसपी देवनारायण पटेल ने अपने सर्विस सिवाल्वर से पत्नी प्रमिला को गोली मार दी। उसके बाद खुद भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली। देवनारायण की गोली से उनके दोनों बच्चे बेटी पूनम 11 साल और बेटा आर्यन 6 साल भी घायल हो गये। पुलिस का कहना है कि देवनारायण की बेटी की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि रविवार की शाम संगम होटल के निकट एडीजे ए टोप्पो अपनी गाड़ी से अपने घर जा रहे थे। उसी समय ट्रैफिक जाम हो गया। इसी दौरान सीएसपी देवनारायण पटेल अपने सिपाहियों के साथ वहां पहुंचे। आरोप है कि सीएसपी ने एडीजे ए टोप्पो को पीटना शुरु कर दिया और उसके साथ सिपाहियों ने भी जज को कपड़े फटते तक पीटा।
विज्ञापन
इस घटना को लेकर शहर की राजनीति गरम हो गई। सोमवार को एडीजे ने पूरे मामले की जानकारी हाईकोर्ट को दी और पुलिस में भी इस मामले की जानकारी दी। इसके बाद सोमवार की शाम पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर सीएसपी देवनारायण पटेल को निलंबित कर दिया गया।
माना जा रहा है कि निलंबित होने के कारण सीएसपी देवनारायण पटेल तनाव में आ गये और उसके बाद उन्होंने पत्नी की हत्या और आत्महत्या जैसा क़दम उठाया।
सीएसपी देवनारायण पटेल पर लोगों से मारपीट के आरोप लगते रहे थे। दो दिन पहले ही उन्होंने एक होटल संचालक को पीटा था। दवा विक्रेता की पिटाई, ड्राइवर की पिटाई, 14 साल के बच्चे की पिटाई जैसे कई मामले उनके खिलाफ सामने आये हैं।