फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CRPF will deploy young soldiers by replacing 12,000 older soldiers in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में CRPF का अपने 12,000 उम्रदराज सैनिकों को हटाने का फैसला

Tue, 24 Apr 2018 09:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 24 Apr 2018 09:23 PM IST
विज्ञापन
CRPF will deploy young soldiers by replacing 12,000 older soldiers in Chhattisgarh
crpf jawan
केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने छत्तीसगढ़ के वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) प्रभावित इलाकों में अपने नक्सली विरोधी अभियानों में फुर्ती लाने और ताकत बढ़ाने के लिए 12,000 उम्रदराज सैनिकों को हटाकर युवा और नए भर्ती हुए जवानों को तैनात करने का फैसला किया है। 
विज्ञापन


देश में एलडब्ल्यूई के खिलाफ लड़ाई में अहम ताकत के रूप में सीआरपीएफ ने हाल ही में 20,000 नए सैनिकों की भर्ती की और उन्हें प्रशिक्षण दिया है। अब इस 'युवा शक्ति' को खतरनाक अभियानों में तैनात करने की योजना बनाई गई है, जिसमें जवानों को कठिन प्राकृतिक परिस्थितियों में जंगलों में कई-कई दिने बिताने पड़ते हैं। 
विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक युवा और प्रेरित अधिकारियों को तैनात कर अपने अभियानों में नई ताजगी लाने के लिए अर्धसैनिक बल की उस रणनीति के तौर पर पहली बार यह प्रयोग किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी ने कहा, "18-21 साल की उम्र के लगभग 12,000 नए प्रशिक्षित भर्ती किए गए युवा छत्तीसगढ़ में जल्द ही 45-50 साल के की उम्र के अपने पुराने सहयोगियों की जगह पर तैनात किए जाएंगे।" 


उन्होंने कहा कि इस फैसले का उद्देश्य लड़ाई करने वाली फोर्स की प्रोफाइल युवा रखनी है। साथ ही उन्होंने बताया कि इस कदम को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशक आरआर भटनागर ने मंजूरी दे दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed