फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CRPF jawans sick woman on cot for 3 kms on foot to reach ambulance

मानवता के लिए मिसाल बने जवान: सुकमा में महिला को पैदल लेकर तीन KM चले, फिर एंबुलेंस तक पहुंचाया

Wed, 11 Sep 2024 08:55 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 11 Sep 2024 08:55 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के सुकमा में सीआरपीएफ के जवानों ने मानवता की मिसाल पेश की। यहां एक बीमार महिला को पैदल तीन किलोमीटर तक चारपाई से एंबुलेंस तक पहुंचाया गया। 

विज्ञापन
CRPF jawans sick woman on cot for 3 kms on foot to reach ambulance
जवानों ने महिला को एंबुलेंस तक पहुंचाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुकमा जिले में लगातार हो रही बारिश से जहां लोगों का बुरा हाल है। वहीं नदी-नाले उफान पर है। आवागमन प्रभावित है। वहीं इन सब के बीच सीआरपीएफ के जवानों ने मानवता का परिचय देते हुए एक बीमा आदिवासी महिला को चारपाई से कंधे में उठाकर तीन किलोमीटर तक पैदल चलने के बाद एंबुलेंस तक पहुंचे।
विज्ञापन


जिसके बाद महिला की जान बचाई जा सकी। यह मामला सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित पेंटा पाड़ गांव का है। जहां एक बीमार महिला को इलाज के लिए सुकमा जिला मुख्यालय लाया जाना था। लेकिन रास्ता खराब होने और नाला लबालब होने की वजह से एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाई।
विज्ञापन


जिस वजह से ग्रामीण बीमार महिला को चारपाई की मदद से लाने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान सर्चिंग ऑपरेशन पर निकले सीआरपीएफ के 50 वीं बटालियन के जवानों ने इन ग्रामीणो से जानकारी ली और जवानों ने अपने कंधे में लड़कर तीन किलोमीटर तक पैदल एंबुलेंस तक सफर तय किया और एंबुलेंस के जरिए बीमार महिला को सुकमा जिला अस्पताल लाया जा सका। महिला की जान बचाई जा सकी। इसके लिए ग्रामीणों ने सीआरपीएफ के जवानों का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नक्सल प्रभावित इलाका होने की वजह से नहीं बन पाई सड़क
गौरतलब है कि पिछले दो दशकों से इलाके में नक्सलियों का खास प्रभाव होने की वजह से उसे इलाके में आज तक सड़क निर्माण नहीं हो पाया है। सरकारें आती रही और जाती रही। लेकिन हालात वही रहे क्योंकि इलाका अब तक नक्सली मुक्त नहीं हुआ है। इस वजह से यहां निविदा आमंत्रित किए जाने के बावजूद कोई भी ठेकेदार काम में रुचि नहीं लेता और हालात जस के तस रहते हैं। फिलहाल, इलाके में सुरक्षा कैंपों की स्थापना हो रही है। सुरक्षा के आधार पर आने वाले दिनों में इन इलाकों को सड़कों से जोड़ने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed