छत्तीसगढ: चलती बस में गोली चलने से सीआरपीएफ जवान की मौत, कैंप से बीजापुर मुख्यालय आ रहे थे दो जवान
बीजापुर में एक बस में दो सीआरपीएफ के जवान यात्रा कर रहे थे, इसी दौरान घात लगाए नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। घटना के बाद इलाके में भारी सुरक्षबलों को तैनात किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। चलती बस में सीआरपीएफ जवान की बंदूक से गोली चलने पर एक जवान की मौत हो गई, वहीं, दूसरा जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। सूत्रों की मानें तो दोनों जवान अपने कैंप से हेड क्वार्टर लौट रहे थे। इसी दौरान चलती बस में राइफल का ट्रिगर दबने से एक जवान के सिर में गोली लग गई। वहीं, पास में बैठे दूसरे जवान भी इसके शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में अन्य यात्री भी सवार थे। फिलहाल, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक जवान की मौत हो गई, जबकि दूसरा जवान भी घायल हो गया। घायल जवान को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, घायल जवान की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने इस घटना की जानकारी दी है।
जिला मुख्यालय आ रहे थे जवान
मीडिया रिपोर्टस् के मुताबिक, उसूर से करीब 10 किमी दूर गलगम में हाल ही में सुरक्षाबलों का कैंप स्थापित किया गया। CRPF 229वीं बटालियन के एक दर्जन से ज्यादा जवान शुक्रवार सुबह कैंप से उसूर पहुंचे और वहां से कुशवाहा ट्रैवेल्स की बस में सवार होकर किसी काम से बीजापुर जिला मुख्यालय आ रहे थे। इसी बीच बस में सवार जवान त्रिलोक सिंह की राइफल का ट्रिगर दब गया। गोली त्रिलोक सिंह के सिर में लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरे जवान को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। हालांकि, अभी तक यह जानकारी नहीं आ पा रही है कि यह घटना कैसे घटी ।