रेंजर बना हैवान, रसोइये से किया अप्राकृतिक सेक्स
घटना के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस ने रेंजर पर धारा 377 तथा अजा-जजा अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा 3 (1-3), 3 (2-7) के तहत अपराध पंजीबद्घ कर लिया गया है।
सीजीखबर के अनुसार वहां के केवली गांव में रहने वाला एक युवक रामानुजगंज के अधेड़ रेंजर शेख आरिफ खान के यहां काना बनाने का काम करता था।
रेंजर गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि गत 3 अप्रैल को जब वहां का चौकीदार छुट्टी पर था उस समय रेंजर ने युवक को रात को बहाने से बुलाकर कथित रूप से अप्राकृतिक कृत्य किया था।
पीड़ित युवक ने डर के मारे इस घटना के बारे में अपने घरवालों को नहीं बताया था परन्तु बाद में उसके पिता को इस बात की जानकारी मिल गई।
उसके बाद पीड़ित युवक के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वहीं, रेंजर शेख आरिफ का कहना है कि उन्हें विभागीय गुबाजी के चलते फंसाया गया है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने आरोपी रेंजर को गिरफ्तार कर लिया है।