फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Crime News: Son Killed sick Mother when she asked for treatment

हत्यारा बेटा: बीमार मां ने इलाज कराने की बात कही तो हुआ नाराज, दौड़ाकर पीटा फिर पत्थर से कुचलकर ली जान

Wed, 14 Sep 2022 02:29 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 14 Sep 2022 02:29 PM IST
सार

बेटे के हमले के बाद बहनों ने बीच-बचाव किया, लेकिन उसने उन पर भी हमला कर दिया। इसके बाद मां जान बचाने के लिए घर के बाहर भाग गई और दौड़कर पास स्थित एक खेत में चली गई।

विज्ञापन
Crime News: Son Killed sick Mother when she asked for treatment
छत्तीसगढ़ पुलिस - फोटो : social media

विस्तार

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक बेटे ने अपनी बीमार मां को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इतने से भी उसका मन नहीं भरा तो पत्थर से कुचलकर मां की हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपनी बहनों से भी मारपीट की। जानकारी के मुताबिक, मामला अमलीपदर थाना क्षेत्र कहा है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया, अमलीपदर की रहने वाली हरबाई निषाद कई दिनों से बीमार चल रही थी। उसके बार-बार बुखार आ रहा था। बुधवार सुबह उसकी तबीयत फिर बिगड़ना शुरू हुई तो उसने बेटे धनसिंह से डॉक्टर के यहां ले चलने को कहा। इससे उसका बेटा नाराज हो गया और मां पर हमला बोल दिया। 
विज्ञापन


जान बचाने के लिए घर से बाहर भागी मां 
मां पर हमले के बाद बहनों ने बीच-बचाव किया, लेकिन उसने उन पर भी हमला कर दिया। इसके बाद मां जान बचाने के लिए घर से बाहर भाग गई और दौड़कर पास स्थित एक खेत में चली गई। हालांकि, नाराज बेटे ने उसे पकड़ लिया और पत्थर से हमला कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया, घटना के समय महिला का पति काम पर गया हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या के बाद खुद पी लिया पेट्रोल 
मां की हत्या के बाद धनसिंह गांव में ही छुप गया और पेट्रोल पी लिया। जब घटना के बारे में पुलिस को जानकारी हुई तो आरोपी की तलाश की गई। इसके बाद गांव से ही धनसिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed