फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Court gave jail till death to 48 years old man for raping Balrampur 6 year old girl found crying in the field

हैवानियत : छत्तीसगढ़ में 48 वर्षीय शख्स को मौत होने तक जेल की सजा, छह साल की बच्ची से किया था दुष्कर्म

Sun, 28 Nov 2021 08:10 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलराम Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 28 Nov 2021 08:10 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में 15 सितंबर 2020 को एक छह साल की बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। जब बच्ची शाम तक घर नहीं लौटी तब परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कुछ देर बाद वह खेत में रोती मिली थी।

विज्ञापन
Court gave jail till death to 48 years old man for raping Balrampur 6 year old girl found crying in the field
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले की अदालत ने दुष्कर्म के मामले में 48 वर्षीय शख्स को मौत होने तक जेल में रहने की सजा सुनाई है। अधेड़ शख्स छह साल की मासूम से खेत में दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म करने के बाद अधेड़ भाग निकला था। यह घटना पिछले साल सितंबर की है। मासूस खेत में रोती हुई मिली थी। घटना के शिकायत के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन


पिछले साल की थी घटना
बलरामपुर के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में 15 सितंबर 2020 को एक छह साल की बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। जब बच्ची देर शाम तक घर नहीं तब परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की थी। इसके बाद बच्ची घर के पास ही स्थित खेत में राती हुई मिली थी। वहीं कुछ देर पहले लोगों ने देखा था कि आरोपी कुंवर नगेशिया उस वक्त खेत की तरफ से भाग रहा था। तभी लोगों को उसपर शक हो गया था।
विज्ञापन


बच्ची से पूछताछ के बाद हुआ खुलासा
परिजनों ने बच्ची से जब प्यार से पूछताछ की तो पता चला था कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। जिसके बाद परिजनों ने गांव वालों से मदद मांगी और बैठक बुलाई थी। मगर इस बैठक में कुंवर नगेशिया नहीं पहुंचा। इसके बाद परिजनों ने थाने में इसकी शिकायत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची की शिकायत के बाद हुआ गिरफ्तार
बच्ची की शिकायत के बाद पुलिस ने कुंवर नगेशिया को गिरफ्तार कर लिया था। अब जिले एवं सत्र न्यायालय में अपर एवं सत्र तथा पॉक्सो एक्ट की विशेष न्यायाधीश ने दोषी को मौत होने तक जेल में रहने की सजा सुनाई है। उसके ऊपर 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed