{"_id":"5fa757cd8ebc3e9b85057dda","slug":"coronavirus-covid-19-cases-in-chhatisgarh-1571-new-cases-reported-in-last-24-hours-22-people-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: पिछले 24 घंटे में 1571 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, 22 लोगों की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: पिछले 24 घंटे में 1571 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, 22 लोगों की हुई मौत
Sun, 08 Nov 2020 07:58 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: Sneha Baluni
Updated Sun, 08 Nov 2020 07:58 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 1571 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 1,99,562 हो गई है। राज्य में शनिवार को 229 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 963 लोगों ने घरों में पृथकवास पूर्ण किया है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 22 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि आज संक्रमण के 1571 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 127, दुर्ग से 53, राजनांदगांव से 110, बालोद से 105, बेमेतरा से 38, कबीरधाम से 62, धमतरी से 53, बलौदाबाजार से 44, महासमुंद से 37, गरियाबंद से 38, बिलासपुर से 106, रायगढ़ से 90, कोरबा से 150, जांजगीर-चांपा से 178, मुंगेली से 39, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से तीन, सरगुजा से 34, कोरिया से 15, सूरजपुर से 38, बलरामपुर से 24, जशपुर से 21, बस्तर से 33, कोंडागांव से 69, दंतेवाड़ा से 33, सुकमा से छह, कांकेर से 33, नारायणपुर से छह, बीजापुर से 22 तथा अन्य राज्य से चार मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 1,99,562 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 1,73,872 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 23,256 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 2434 लोगों की मौत हुई है। राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 42,305 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 619 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन