{"_id":"6170966239b1180c3a382053","slug":"coronavirus-34-new-cases-of-covid19-were-reported-in-chhattisgarh-one-patient-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: छत्तीसगढ़ में कोविड के 34 नए मामले आए सामने, एक मरीज की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: छत्तीसगढ़ में कोविड के 34 नए मामले आए सामने, एक मरीज की मौत
Thu, 21 Oct 2021 03:51 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, रायपुर
पीटीआई, रायपुर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 21 Oct 2021 03:51 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने कहा कि एक कोरोना मरीज की मौत के साथ मरने वालों की संख्या अब 13,571 हो गई है। राज्य में रिकवरी की संख्या 9,91,979 तक हो गई है। राज्य में अभी भी कोरोना के 185 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
कोरोना जांच
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में बुधवार को कोरोना वायरस के 34 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिससे राज्य में कोरोना मरीजो की संख्या बढ़कर 10,05,735 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि एक कोरोना मरीज की मौत के साथ मरने वालों की संख्या अब 13,571 हो गई है। एक दिन में 17 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई और 19 लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा कर लिया है। उसके बाद रिकवरी की संख्या 9,91,979 तक हो गई है। राज्य में अभी भी कोरोना के 185 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
दुर्ग जिले में सात नए मामले दर्ज किए गए, जांजगीर-चांपा जिले में पांच, रायगढ़ जिले में चार मामले दर्ज किए गए। रायपुर में तीन नए मामले दर्ज किए गए और कोरबा ने अन्य जिलों में दो नए मामले दर्ज किए गए हैं। 16 जिलों में कोई ताजा मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में एक दिन में 21,875 नमूनों की जांच की गई। जिसके बाद अब राज्य में कोरोना वायरस परीक्षणों की संख्या 1,34,58,035 हो गई है। छत्तीसगढ़ के कोरोना वायरस के आंकड़े इस प्रकार हैं:
मामलें संख्या
सकारात्मक मामले 1005735
नए मामले 34
मरने वालों की संख्या 13571
ठीक हुए मरीज 991979
सक्रिय मामले 185
कुल परीक्षण 13458035