फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   container crushed chhattisgarh congress former corporator's daughter

Janjgir-Champa: ट्रक ने स्कूटी सवार 14 साल की लड़की को कुचला, गुस्साए लोगों ने ड्राइवर को पीटा, हाईवे किया जाम

Wed, 23 Nov 2022 05:28 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 23 Nov 2022 05:28 PM IST
सार

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं चालक को हिरासत में लेकर ट्रक भी जब्त कर लिया है। परिजनों को प्रशासन की ओर से तात्कालिक सहायता राशि दी गई है। वहीं ट्रक मालिक से भी मुआवजा दिलवाने का आश्वान दिया गया है। 

विज्ञापन
container crushed chhattisgarh congress former corporator's daughter
कंटेनर वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार लड़की की मौत हो गई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जांगजीर-चांपा में बुधवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार पूर्व पार्षद की बेटी की मौत हो गई। हादसा होते देख स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने वाहन से पकड़कर चालक को नीचे खींच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद लोग हाईवे जाम कर मुआवजे की मांग करने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक टीम ने 25 हजार रुपये की तात्कालिक सहायता राशि प्रदान की। इसके बाद लोगों ने जाम खोला। 

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, हादसा बाराद्वार थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-49 पर हुआ। नगर पंचायत बाराद्वार में कांग्रेस के पूर्व पार्षद कैलाश प्रसाद भैना की 14 साल की बेटी रागिनी बुधवार दोपहर को किसी घरेलू काम से स्कूटी पर निकली थी। अभी वह घर से कुछ दूर पहुंची ही थी कि नेशनल हाईवे-49 पर सामने से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रागिनी सड़क पर जा गिरी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ने ट्रक रोक दिया। 
विज्ञापन




हादसे का पता चलते ही लोग मौके पर एकत्र हो गए। उन्होंने ट्रक चालक को बाहर खींच लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची और चालक को लोगों से बचाया। इसके बाद लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया और मुआवजे की मांग करने लगे। इस पर प्रशासनिक अफसर पहुंचे और 25 हजार रुपये की तात्कालिक सहायता उपलब्ध कराई। साथ ही कंटेनर वाहन मालिक से भी मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed