{"_id":"6a226891e27925739f0915bc","slug":"conspiracy-to-grab-land-worth-crores-with-fake-documents-foiled-abhanpur-police-arrested-four-accused-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur News: फर्जी दस्तावेजों से करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश नाकाम, अभनपुर पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur News: फर्जी दस्तावेजों से करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश नाकाम, अभनपुर पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा
Fri, 05 Jun 2026 11:41 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:41 AM IST
सार
रायपुर जिले के अभनपुर क्षेत्र में जमीन से जुड़ी धोखाधड़ी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायपुर जिले के अभनपुर क्षेत्र में जमीन से जुड़ी धोखाधड़ी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इन लोगों ने फर्जी पहचान और कूटरचित दस्तावेजों का सहारा लेकर ग्राम थनौद स्थित करीब एक एकड़ भूमि का अवैध रूप से पंजीयन कराने की कोशिश की थी। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस जांच के अनुसार, गोबरा नवापारा तहसील के ग्राम थनौद में स्थित कई खसरों की भूमि मूल रूप से केशव अवस्थी के नाम दर्ज थी। आरोपियों ने कथित तौर पर एक सुनियोजित योजना के तहत असली भू-स्वामी की जगह किसी अन्य व्यक्ति को प्रस्तुत किया और उसकी फोटो, नकली हस्ताक्षर तथा फर्जी अंगूठा निशान का उपयोग कर दस्तावेज तैयार कराए।
जांच में सामने आया कि इन दस्तावेजों के आधार पर पहले मुख्तियारनामा तैयार कराया गया और फिर जमीन के स्वामित्व से जुड़े पंजीयन कार्य पूरे किए गए। आरोपियों ने भूमि के अलग-अलग हिस्सों का पंजीयन अपने और अपने सहयोगियों के नाम पर कराने का प्रयास किया।
विज्ञापन
पुलिस को जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और पहचान संबंधी रिकॉर्ड मिले, जिनकी पड़ताल के बाद जालसाजी की पुष्टि हुई। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने धोखाधड़ी, कूटरचना, जाली दस्तावेज तैयार करने और उनका उपयोग करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में वसीम हुसैन, मोहम्मद खलील, अब्दुल नईम और मिर्जा परवेज शामिल हैं। सभी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और इस जमीन सौदे से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। जांच के आधार पर आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।