{"_id":"69280a91e70f2d3b58069a86","slug":"congress-workers-protesting-against-construction-of-bjp-office-arrested-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manendragarh: BJP दफ्तर के निर्माण का विरोध कर रहे कांग्रेसी गिरफ्तार; प्रदेश अध्यक्ष के सामने करते प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Manendragarh: BJP दफ्तर के निर्माण का विरोध कर रहे कांग्रेसी गिरफ्तार; प्रदेश अध्यक्ष के सामने करते प्रदर्शन
Thu, 27 Nov 2025 01:57 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, मनेंद्रगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, मनेंद्रगढ़
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 27 Nov 2025 01:57 PM IST
सार
कांग्रेस के नेताओं का आरोप है कि भाजपा आदिवासी की जमीन हड़पकर अपना जिला कार्यालय भवन बना रही है। इसी विरोध को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को काले झंडे दिखाने की योजना बना रहे थे।
विज्ञापन
कांग्रेस के नेताओं को लेकर जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव के मनेंद्रगढ़ आगमन से पहले कांग्रेसियों को गिरफ्तार किए जाने से राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। पुलिस ने पूर्व विधायक गुलाब कमरो को हाउस अरेस्ट किया, वहीं जिला कांग्रेस प्रवक्ता सौरभ मिश्रा के निवास से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार केसरवानी, जिला कांग्रेस प्रवक्ता सौरभ मिश्रा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष कासिम अंसारी और भावेश जैन को गिरफ्तार किया गया। वहीं हंगामे के बाद मनेन्द्रगढ़ के ग्राम चैनपुर में नवीन भाजपा जिला कार्यालय का भूमि पूजन हुआ।
विज्ञापन
कांग्रेसियों का आरोप है कि भाजपा आदिवासी की जमीन हड़पकर अपना जिला कार्यालय भवन बना रही है। इसी विरोध को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को काले झंडे दिखाने की योजना बना रहे थे।
विज्ञापन
कांग्रेस के हो-हल्ला के बाद हुआ भाजपा के नए कार्यालय का भूमिपूजन
कांग्रेस नेताओं के हंगामे के बाद मनेन्द्रगढ़ जिला मुख्यालय से लगे ग्राम चैनपुर में भाजपा के नवीन जिला कार्यालय का भूमि पूजन हुआ। भूमि पूजन में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, अनुसूचित जाति व कृषि मंत्री रामविचार नेताम विधायक रेणुका सिंह समेत जनप्रतिनिधि और संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे मौजूद।
विज्ञापन