फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Congress workers celebrated first anniversary of Bharat Jodo Yatra in Balod

Balod News: बारिश में मनाई भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ, विधायक ने कहा- मोहब्बत बरकरार

Thu, 07 Sep 2023 07:51 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: श्याम जी. Updated Thu, 07 Sep 2023 07:51 PM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा शुरु की गई भारत जोड़ो यात्रा की आज पहली वर्षगांठ मनायी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने प्रदेश के लगभग हर जिले में पदयात्रा निकाली। 

विज्ञापन
Congress workers celebrated first anniversary of Bharat Jodo Yatra in Balod
कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा शुरु की गई भारत जोड़ो यात्रा की आज पहली वर्षगांठ मनायी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने प्रदेश के लगभग हर जिले में पदयात्रा निकाली। जिला मुख्यालय बालोद में भी कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं द्वारा भारत जोड़ो यात्रा पदयात्रा निकाली गई है। रिमझिम बारिश के बीच सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय का भ्रमण किया। इस दौरान मंत्री अनिला भेड़िया, विधायक संगीता सिन्हा, सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन


संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र के विधायक संगीता सिन्हा ने बताया कि हमारे नेता राहुल गांधी अपनी 4,000 किलोमीटर की यात्रा में अपने समर्थकों के साथ-साथ विरोधियों का भी ध्यान खींचने में कामयाब रहे। विपक्ष को आज इस यात्रा को लेकर चिंतन करना पड़  रहा है। आज कन्याकुमारी से कश्मीर तक आयोजित की जाने वाली भारत जोड़ा यात्रा की पहली वर्षगांठ है। भारत जोड़ो यात्रा कोई स्क्रिप्टिंग वाली यात्रा नहीं थी, यह एक अपने मन से चलने वाली यात्रा थी। रास्ते में जो मिला उनसे मिलते गए और नफरत को तोड़कर प्यार जोड़ते गए। शायद इसीलिए यह यात्रा सत प्रतिशत सफल हुई है और इसका असर भी पूरे देश में देखने को मिल रहा है। नफरत के इस बाजार में अब मोहब्बत बरकरार है।
विज्ञापन


जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा खत्म नहीं हुई है, बल्कि यह फिर से शुरू हुई है। आज लोगों के जहन में यह यात्रा भरी हुई है और इसे याद करते हुए हम पुन: सड़कों पर उतरे हुए हैं। पूरे छत्तीसगढ़ में आज पुनः इस यात्रा की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि नफरत छोड़ो भारत जोड़ो के संदेश के साथ कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता सड़क पर उतरा हुआ है। जिस तरीके से राहुल गांधी ने पूरे देश में भारत जोड़ो को याद यात्रा के माध्यम से एक नया अध्याय जोड़ा है,उसका परिणाम देखने को जरूर मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed