फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   congress will organise 'parivartan yatra' in chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस निकालेगी परिवर्तन यात्रा

Wed, 20 Mar 2013 05:16 PM IST
रायपुर/इंटरनेट डेस्क
रायपुर/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 20 Mar 2013 05:16 PM IST
विज्ञापन
congress will organise 'parivartan yatra' in chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में अपना आधार मजबूत करने के लिए कांग्रेस 12 अप्रैल से परिवर्तन यात्रा पर निकलेगी। इसकी जानकारी कांग्रेस महासचिव व छत्तीसगढ़ के प्रभारी बी.के. हरिप्रसाद ने दी।

विज्ञापन


राज्य में पार्टी के आगामी तीन माह के कार्यक्रमों को अन्तिम रूप देने के लिए प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक के बाद हरिप्रसाद पत्रकारों को बताया की सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित होने वाली यह यात्रा छह चरणों में होगी।
विज्ञापन


उन्होने बताया कि 23 मार्च को बिलासपुर में पार्टी द्वारा मस्तूरी क्षेत्र के भदौरा में हुए जमीन घोटाले के विरोध में महाधरना आयोजित किया जएगा।

एक अप्रैल से 'हर घर में कांग्रेस, घर-घर में कांग्रेस' कार्यक्रम शुरू होगा। इस कार्यक्रम के तहत पार्टीजन घर-घर जाकर रमन सरकार के भ्रष्टाचार एवं उसकी विफलताओं की जानकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में पिछडे वर्गों द्वारा आरक्षण को लेकर आन्दोलन और अनुसूचित जाति द्वारा आरक्षण में कटौती को लेकर व्याप्त आक्रोश के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सभी को अपने हितों की बात कहने का पूरा हक है और कांग्रेस सभी को समान मौका मिलने की पक्षधर है।

हरिप्रसाद ने कहा कि दो चुनावों में बस्तर की वजह से सत्ता से दूर रही कांग्रेस अब वहीं के परिणामों के बूते पर सत्ता में वापसी करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed