फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Congress protest against the arrest of Kawasi Lakhma in Bijapur

CG: कवासी लखमा की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा व पीएम मोदी का दहन किया पुतला

Thu, 16 Jan 2025 03:48 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: श्याम जी. Updated Thu, 16 Jan 2025 03:48 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर ने जिला मुख्यालय में पूर्व मंत्री व बस्तर के वरिष्ठ आदिवासी नेता कवासी लखमा को गिरफ्तार किए जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने भाजपा और नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।
 

विज्ञापन
Congress protest against the arrest of Kawasi Lakhma in Bijapur
कांग्रेस नेताओं ने किया पुतला दहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर ने जिला मुख्यालय में पूर्व मंत्री व बस्तर के वरिष्ठ आदिवासी नेता कवासी लखमा को गिरफ्तार किए जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने भाजपा और नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। इस दौरान एक सवाल के जवाब में बीजापुर के विधायक और कांग्रेस नेता विक्रम मंडावी ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने वाले विपक्ष के नेताओं को भाजपा की मोदी सरकार देश के संस्थाओं का दुरुपयोग करते हुए निराधार आरोप लगाकर लगातार जेल में डालने का काम कर रही है। पूर्व मंत्री व बस्तर के वरिष्ठ आदिवासी नेता पर ईडी की कार्रवाई इनमें से एक एक है, जिसकी हम निंदा करते हैं। 

विज्ञापन


पुतला दहन करने के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम, जिला पंचायत सदस्य सोमारू नाग, जिला पंचायत सदस्या सरिता चापा, जिला पंचायत सदस्या पार्वती कश्यप, जनपद अध्यक्ष बोधि ताती, अनीता तेलम, निर्मला मरपल्ली, जनपद उपाध्यक्ष मिच्चा मुतैया, सोनू पोटाम, जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री सुखदेव नाग, पार्षद प्रवीण डोंगरे, पार्षद कविता यादव, पार्षद साहिल तिग्गा, जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम खत्री, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव मनोज अवलम, कामेश मोरला, एजाज सिद्दीकी, महेश बेलसरिया, पुरुषोत्तम सल्लूर, विनोद तालुकदार, के. जी. सत्यम, लक्ष्मण कड़ती, बलराम कोरसा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed