फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Congress President Mallikarjun Kharge Chhattisgarh visits today, public meeting in sukam and mahasamund

CG Election: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का छत्तीसगढ़ दौरा आज, पांचवीं बार प्रदेश में लेंगे चुनावी सभा

Wed, 01 Nov 2023 10:31 AM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Wed, 01 Nov 2023 10:31 AM IST
सार

CG Election 2023:  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। वो चुनावी सभा लेने पांचवीं प्रदेश दौरे पर आ रहे हैं।  वे सुकमा, महासमुंद में चुनावी सभा लेंगे। इसके बाद महासमुंद से रायपुर पहुंचेंगे। फिर यहां से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
Congress President Mallikarjun Kharge Chhattisgarh visits today, public meeting in sukam and mahasamund
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खरगे आज छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। वो चुनावी सभा लेने पांचवीं बार प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। वे सुकमा, महासमुंद में चुनावी सभा लेंगे। इसके बाद महासमुंद से रायपुर पहुंचेंगे। फिर यहां से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। 

विज्ञापन


ये हैं  मल्लिकार्जुन खरगे के दौरे का शेड्यूल

  •  खड़गे 1 नवबंर सुबह 10 बजे नई दिल्ली से जगदलपुर के लिये रवाना होंगे। 
  • सुबह 11.30 बजे जगदलपुर एयरपोर्ट पहुचेंगे।
  • सुबह 11.40 बजे हेलीकाप्टर से जगदलपुर से सुकमा के लिये रवाना होंगे। 
  • दोपहर 12.20 सुकमा में आमसभा को संबोधित करेंगे।  
  • दोपहर 1.30 बजे हेलीकाप्टर से सुकमा से महासमुंद के लिये रवाना होंगे। 
  • दोपहर 2.40 बजे महासमुंद मे आमसभा को संबोधित करेंगे।
  • दोपहर 3.50 बजे हेलीकाप्टर से महासमुंद से रायपुर के लिये रवाना होंगे। 
  • शाम 4.15 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 
  • शाम 4.30 बजे रायपुर से नई दिल्ली के लिये रवाना होंगे।




मल्लिकार्जुन खरगे की अब तक चार चुनावी सभा
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे 4 अक्टूबर 2023 चौथी बार छत्तीसगढ़ में चुनावी सभा की। 4 अक्टूबर 2023  रायगढ़ के कोड़ातराई में भरोसे का सम्मले किए थे।  इससे पूर्व 28 सितंबर 2023 को राज्यसभा नेता प्रतिपक्ष खरगे भाटापारा में आयोजित कृषक सह श्रमिक सम्मेलन में कृषकों और मजूदरों को राजीव गांधी किसान न्याय योजनाओं की तीसरी किस्त जारी की थी। 8 सितबंर को राजनांदगांव जिले के ग्राम ठेकवा में आयोजित ’भरोसे का सम्मेलन’ में आए थे। इस दौरान 355 करोड़ 23 लाख रुपए के 1867 विकास कार्यों के लोकार्पण भूमिपूजन भी किया था। 13 अगस्त को  बिलासपुर संभाग के जांजगीर-चांपा में आयोजित भरोसे का सम्मेलन में आए थे। खरगे की जांजगीर-चांपा और राजनांदगांव और भाटापारा में उनकी चुनावी सभाएं एसटी, एससी और ओबीसी वर्ग को केंद्रित कर कराई गई थी। क्योंकि इन दोनों जगहों पर एसटी, एससी वर्ग का अच्छा खासा प्रभुत्व है। इससे पूर्व वो नवा रायपुर में कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय अधिवेशन में शिरकत किए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed