फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Congress MLA from Bijapur Vikram Mandavi gave a statement on the killing of BJP workers

Chhattisgarh: बीजापुर विधायक विक्रम का पलटवार, बोले- भाजपा अपने ही कार्यकर्ताओं की मौत पर कर रही राजनीति

Thu, 16 Feb 2023 03:23 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़ Published by: अभिषेक वर्मा Updated Thu, 16 Feb 2023 03:23 PM IST
सार

बीजापुर के बस्तर में भाजपा नेताओं की हत्या के मामले में कांग्रेस पर लगे आरोपों का विधायक विक्रम मंडावी ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा ये न भूले कि भाजपा नेताओं के दामन पर झीरम नरसंहार के खून के छींटे लगे हुए हैं। हत्या किसी कि भी हो निंदनीय हैं। 

विज्ञापन
Congress MLA from Bijapur Vikram Mandavi gave a statement on the killing of BJP workers
बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी। - फोटो : संवाद

विस्तार

बीजापुर के बस्तर में एक महीने के अंदर हुए तीन भाजपा नेताओं की हत्या का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा हैं। भाजपा ने कांग्रेस पर टारगेट किलिंग का आरोप लगाते हुए इसे राजनीतिक हत्या बताया हैं। भाजपा के आरोपों पर बीजापुर विधायक ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। 

विज्ञापन


बीजापुर विधायक व कांग्रेस नेता विक्रम मंडावी ने एक बयान जारी कर भाजपा के आरोपो का पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा अपने ही कार्यकर्ताओं की मौतों पर राजनीति रोटी सेंक रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ये न भूले कि भाजपा नेताओं के दामन पर झीरम नरसंहार के खून के छींटे लगे हुए हैं। हत्या किसी कि भी हो निंदनीय हैं। 
विज्ञापन


विधायक विक्रम ने कहा कि भाजपा नेता गैरजिम्मेदाराना और नक्सल हिंसा पर ओछी राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की रमन सरकार के दौरान बीजपुर में कांग्रेस नेता और जिला पंचायत सदस्य सीका मांझी और जनपद उपाध्यक्ष बुधराम राणा की भी नक्सलियों ने हत्या की थी। तब भाजपा नेताओं के लिए नक्सल घटना की परिभाषा अलग थी। कांग्रेस ने भी नक्सल हिंसा में अपने नेताओं को खोया हैं। लेकिन कांग्रेस ने इस पर कभी राजनीति नहीं की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी भाजपा की तरह जांच रोकने में विश्वास नहीं करती। भाजपा ने शुरू से झीरम नरसंहार की जांच बाधित की। भाजपा के 15 साल सत्ता में रहते रोजाना बड़ी तादाद में आम नागरिक व जवान मारे जाते थे। बस्तर में लगातार भाजपा का जनाधार गिर रहा हैं। विधायक विक्रम ने कहा कि भाजपा ने आदिवासियों का विश्वास खोया हैं। इससे बौखलाकर भाजपा बस्तर को प्रायोजित ढंग से अशांत करने के पडयंत्र में लगी है और प्रदेश सरकार को बदनाम करने में लगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed