{"_id":"635bec37dc2563622e41994b","slug":"congress-leader-sushil-anand-shukla-attacked-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला बोले, 'भाजपा अपराधिक घटनाओं का कर रही महिमा मंडन'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला बोले, 'भाजपा अपराधिक घटनाओं का कर रही महिमा मंडन'
Fri, 28 Oct 2022 08:26 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 28 Oct 2022 08:26 PM IST
सार
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा बयान देते समय भूल जाते हैं कि छत्तीसगढ़ में भाजपा के 15 सालों की अपेक्षा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगा है। राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद ऐसी कोई अपराधिक घटना नहीं हुई है जिसमें अपराधी पकड़े गये न गए हो।
विज्ञापन
सुशील आनंद शुक्ला, कांग्रेस नेता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राज्य में मुद्दों के दिवालियों से जूझ रही भाजपा अपने राजनैतिक अस्तित्व को बचाने के लिये अपराधिक घटनाओं का महिमा मंडन करने की गंदी राजनीति कर रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा के नेता अपराधिक घटनाओं की कमेंटरी करते हुये बयान जारी कर प्रदेश में अनावश्यक भ्रम का वातावरण बनाने की कोशिश में लगे है। भाजपा के द्वारा छिटपुट अपराधिक घटनाओं के आधार पर एक दिन में दो-दो बयान जारी किये जाते हैं। भाजपा के पास में कांग्रेस सरकार के खिलाफ उठाने के लिये मुद्दे नहीं बचे हैं।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा नेता बयान देते समय भूल जाते हैं कि छत्तीसगढ़ में भाजपा के 15 सालों की अपेक्षा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगा है। राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद ऐसी कोई अपराधिक घटना नहीं हुई है, जिसमें अपराधी पकड़े गये ना गए हों। हर घटना का अपराधी सलाखों के पीछे भेजा गया है। भाजपा के राज में तत्कालीन भाजपा नेताओं के संरक्षण में जुआ, सट्टा, गिरोहबाजी होती थी, हुक्का-बार के नाम पर युवाओं को नशा परोसा जाता था। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद सट्टा, जुआ, गिरोहबाजी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगा है। हुक्का बारों को कांग्रेस ने बंद करवा दिया। राज्य में 15 सालों तक मजबूत हो चुके नशा माफिया को नेस्तनाबूत किया।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राज्य की जनता भूली नहीं है किस प्रकार भाजपा के राज में राजधानी में महिला कांस्टेबल के साथ दुराचार के बाद हफ्ते भर एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी। झलियामारी की मासूम बच्चियों को न्याय दिलाने के लिए विपक्ष को आंदोलन करना पड़ा था, राजधानी में व्यापारियों के साथ दर्जनों लूट डकैती, गोली मारने की वारदातें हुई थीं लेकिन भाजपा सरकार किसी को पकड़वा नहीं पाई थी। आज कानून का राज है कांग्रेस सरकार अपराध पर जीरो टालरेंस पर काम कर रही है।
विज्ञापन