फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Congress leader cheated three lakh rupees in name of getting job in Kabirdham

नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी :  कांग्रेस नेता ने ठगे तीन लाख रुपये, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

Wed, 09 Aug 2023 03:11 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: श्याम जी. Updated Wed, 09 Aug 2023 03:11 PM IST
सार

कबीरधाम में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कांग्रेस नेता के ऊपर ठगी का आरोप लगया है। इस संबंध में पीड़ित ने कवर्धा के एसपी कार्यालय में लिखित में शिकायत दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
Congress leader cheated three lakh rupees in name of getting job in Kabirdham
पीड़ित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांडातराई थाना क्षेत्र के कुम्ही गांव निवासी पीड़ित केशव राम पुत्र सोनदास ने एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की है। उन्होंने बताया कि वह एमए व बीएड पास कर चुके हैं। वर्ष 2019 में अंग्रजी माध्यम स्कूल पामगढ़ (जांजगीर-चांपा) में शिक्षक पद के लिए नाम आया था, लेकिन हिंदी माध्यम होने के कारण नियुक्त पत्र रुका हुआ था। इसी दौरान पीड़ित केशव का संपर्क कांग्रेस नेता राजेंद्र मारकंडे निवासी ग्राम मगरवाह थाना सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम से हुआ। 

विज्ञापन


राजेंद्र मारकंडे ने केशव से दावा किया कि उसका मंत्री व अन्य कांग्रेस के बड़े नेताओं से संपर्क है। वह उसकी नौकरी लगवा देंगे। इसके बाद केशव ने राजेंद्र मारकंडे को तीन लाख रुपये दे दिए, लेकिन तीन साल बाद भी नौकरी नहीं लगी। रुपये वापसी को लेकर कई बार गुहार लगाई, लेकिन राजेंद्र मारकंडे ने रुपये वापस नहीं किए। आखिरकार केशव ने एसपी कार्यालय में शिकायत की। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed