फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Congress is attacking BJP on the issue of Rahul Gandhi

Chhattisgarh: राहुल गांधी के मामले में कांग्रेस करेगी लोकतंत्र बचाओ मशाल मार्च

Sat, 01 Apr 2023 08:04 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 01 Apr 2023 08:04 PM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हो रहे सियासत के बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व छग सहप्रभारी डॉ. चन्दन यादव बीजेपी व केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को षड्यंत्र के तहत फंसाया गया।

विज्ञापन
Congress is attacking BJP on the issue of Rahul Gandhi
चंदन यादव, कांग्रेस नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राहुल गांधी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस बीजेपी पर हमलावर है। इसके साथ ही कांग्रेस इसके विरोध में लगातार आंदोलन प्रदर्शन भी कर रही है। इसी कड़ी में बिलासपुर में दो अप्रैल को कांग्रेस का लोकतंत्र बचाओ मशाल शांति मार्च होने जा रहा है। जिसकी रूपरेखा और तैयारियों को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व छग सहप्रभारी डॉ. चंदन यादव व विधायक देवेंद्र यादव आज बिलासपुर पहुंचे। यहां कांग्रेस भवन में जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा तय की और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मशाल मार्च में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और छग प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित सहप्रभारी व अन्य नेता विशेष रूप से शामिल रहेंगे। मशाल मार्च गांधी चौक से शुरू होकर मुख्य मार्गों से होते हुए देवकीनंदन चौक तक जाएगी। राष्ट्रीय सचिव व छग सहप्रभारी डॉ. चंदन यादव ने बताया कि, जिस तरह भाजपा षड्यंत्र कर अपने अधिकारों का दुरुपयोग कर रही है इससे लोकतंत्र खतरे में है। उसी को बचाने के लिए कांग्रेस देशभर में लोकतंत्र बचाओ मशाल शांति मार्च का आयोजन कर रही है।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हो रहे सियासत के बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व छग सहप्रभारी डॉ. चन्दन यादव बीजेपी व केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को षड्यंत्र के तहत फंसाया गया। पूरी भाजपा अदानी को बचाने में लगी है, जैसे वे भाजपा के सदस्य हैं। राहुल गांधी के सवालों का भाजपा लेकिन कोई जवाब नहीं दे रही है। आगे उन्होंने कहा कि, हमारा संदेश सत्य अहिंसा भाईचारा का है। राहुल गांधी सत्य के लिए लड़ रहे हैं। हम नफरत फैलाकर और लोकतंत्र की संस्थाओं का दुरुपयोग कर चुनाव नहीं जितना चाहते हैं। इससे देश और समाज कमजोर होगा। आगे उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि, ईडी भाजपा की जमाई है। तमाम लोकतांत्रिक संस्थाओं का भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से दुरुपयोग कर रही है। भाजपा भ्रष्टाचारियों का मंच हो गया है। आप भाजपा में चले जाएं आप धुल जाएंगे, फिर कोई नोटिस नहीं आएगा। ये केवल विरोधी दल के नेताओं का आवाज बंद कराना चाहते हैं। राहुल गांधी इसीलिए नारा देते हैं डरो मत, हमें लड़ना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed