फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Congress forms seven-member investigation team on student's death in Potakabin

CG: 'CM के पास शिक्षा विभाग..फिर भी आश्रम में पढ़ रहे बच्चों की जा रही जानें', छात्र की मौत पर बरसी कांग्रेस

Mon, 30 Sep 2024 09:02 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: श्याम जी. Updated Mon, 30 Sep 2024 09:02 PM IST
सार

बीजापुर में दुगाईगुड़ा पोटाकेबिन में अध्यनरत एक छात्र की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम में उसके दिल के कैविटी में लगभग 40 से 50ml  पानी पाया गया। इसके बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सात सदस्यीय जांच दल गठित की और पोटाकेबिन का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Congress forms seven-member investigation team on student's death in Potakabin
कांग्रेस नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पोटाकेबिन आवासीय विद्यालय दुगईगुड़ा में अध्ययन करने वाले छात्र की मौत को गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम के नेतृत्व में सात सदस्यीय जांच दल गठित किया था, जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम के अलावा जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम, मनोज अवलम, जनपद अध्यक्ष अनीता तेलम, जनपद उपाध्यक्ष श्रीनिवास बीराबोईना, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रत्ना सोड़ी और पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रेंगा नागेश आदि शामिल थे काग्रेस पार्टी का यह जांच दल 30 सितंबर को घटनास्थल पोटाकेबीन दुगईगुडा का निरीक्षण कर सभी से मिलकर वापस बीजापुर पहुंची।

विज्ञापन


जिला मुख्यालय बीजापुर में प्रेस वार्ता कर पोटाकेबिन दुगईगुडा में अध्ययन कर रहे छात्र की असमय हुई मौत पर दुख प्रकट करते हुए शासन-प्रशासन से सवाल पूछा कि छात्र की मौत होने के बाद परिवारजनों को सूचना क्यों दी गई है। छात्र की बीमारी के दौरान ही परिजनों को सूचना क्यों नहीं दी गई? अधीक्षक ने कहा कि छात्र को कोई बीमारी नहीं थी? अस्पताल प्रबंधन/बीएमओ कह रहे हैं कि छात्र से सिकलिन से पीड़ित था। बीआरसी ने कहा कि अधीक्षक ने 2719/204 को छात्र के बीमार होने के संबंध में बताया तो फिर इलाज में लापारवाही क्यों? इलाज के दौरान छात्र को अस्पाताल से वापस क्यो भेजा गया? ये ऐसे सवाल हैं, जिनका जवाब भाजपा सरकार के शासन प्रशासन को देना चाहिए। 
विज्ञापन


वहीं, प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से प्रदेश में लगातार आदिवासी छात्र किसी न किसी घटना का शिकार हो रहे हैं विधायक विक्रम मंडावी ने बीजापुर जिले में पिछले दिनों हुए घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि फरवरी में चेरामंगी छात्रावास मे सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने फांसी लगाई। मार्च में आवासीय कन्या पोटाकेचित स्कूल चिताकोटा में आग लगने से एक चार वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्च माह में गंगालूर बालिका आवासीय पोटा केबिन विद्यालय में कक्षा बारहवीं की छात्रा गर्भवती होती है, जुलाई में तारलागुडा पोटाकेबिन मे एक बच्चे की मलेरिया से मौत हो जाती है और सगमपल्ली पोटाकेबिन में बच्चे की मलेरिया से मौत हो जाती है, इसके बाद अब पोटा केबिन दुगईगुड़ा में पढ़ाई कर रहे छात्र की इलाज के अभाव में मौत हो गई है। इस तरह आश्रम और  छात्रावासों में पढ़ाई करने वाले बच्चों की लगातार एक के बाद एक की मौत होना चिंता का विषय है। भाजपा सरकार का शासन और प्रशासन छात्रों के भविष्य को लेकर लफरवाही कर रहा है और छात्राओं को उनके हाल पर छोड़ दिया है और छात्रों की सूद लेने वाला कोई नहीं है। 


विधायक विक्रम मंडावी ने प्रेस वार्ता में यह भी कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार में प्रदेश के मुख्यमंत्री के पास ही शिक्षा विभाग है और प्रदेश में इस तरह की घटनाएं हो रही है इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है। भाजपा सरकार में शिक्षा को लेकर कोई भी योजना नहीं है और न ही शिक्षा व्यवस्था पर सरकार ध्यान दे रही है इसलिए बीजापुर जिले में आए दिन आश्रम छात्रावास में पढ़ाई कर रहे बच्चों की मौत हो रही है इतनी घटनाएं होने के बावजूद भी आज तक किसी पर किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हुई यह भी सोचने वाली बात है। 

वहीं, दूसरी ओर भाजपा सरकार पोटाकेबिन में अधीक्षक बनाने रकम की वसूली कर रहे है ऐसे अनेक ऑडियो क्लिप सोशल मिडिया में सामने आए हैं। इससे पता चलता है कि सरकार और शासन प्रशासन सिर्फ भ्रष्टाचार में लिप्त है उन्हें छात्रों के भविष्य से कोई मतलब नहीं है। विधायक विक्रम मंडावी ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि छात्रावासों में अब तक हुए सभी घटनाओं की निष्पक्ष जांच किया जाय और जो भी दोषी पाया जाए उस पर कार्रवाई हो। 


प्रेस वार्ता के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर, जिला पंचायत सदस्य बसन्त राव ताटी, जिला पंचायत सदस्या श्रीमती सरिता चापा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती बोधि ताती, जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री पार्षद जितेंद्र हेमला, जिला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम खत्री, आईटी सेल जिला अध्यक्ष मोहित चौहान, नगर अध्यक्ष संतोष गुप्ता, वरिष्ठ कांग्रेसी के जी सत्यम सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed