{"_id":"61ceeccc3f7d830d976e84e5","slug":"cobra-commando-injured-in-ied-blast-in-sukma-during-encounter-between-force-and-naxals","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुकमा: नक्सलियों और कोबरा फोर्स के बीच मुठभेड़, एक कमांडो शहीद, सर्च ऑपरेशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुकमा: नक्सलियों और कोबरा फोर्स के बीच मुठभेड़, एक कमांडो शहीद, सर्च ऑपरेशन जारी
Fri, 31 Dec 2021 05:13 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुकमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुकमा
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 31 Dec 2021 05:13 PM IST
सार
नक्सलवाद की समस्या से छत्तीसगढ़ के सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में आने वाले सुकमा जिले में शुक्रवार को कोबरा फोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई।
विज्ञापन
नक्सली (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कमांडो की जान चली गई है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि जिले के किस्टाराम थाना क्षेत्र के अंतर्गत पालाचलमा गांव के जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सीआरपीएफ के 208 कोबरा बटालियन के जवान विरेंद्र सिंह शहीद हो गए।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि किस्टाराम थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था और दल जब पालाचलमा गांव के जंगल में था तब नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी कर दी। इस घटना में सिंह के सीने में गोली लगी। उनहोंने बताया कि वहीं सुरक्षा बलों ने भी नक्सलियों पर जवाबी कार्रवाई की।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि घटना के बाद सिंह को जंगल से बाहर निकाला गया और किस्टाराम के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।राज्य के दक्षिण इलाके बस्तर क्षेत्र के सुकमा जिले में बड़ी संख्या में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
सीआरपीएफ अधिकारी ने की आत्महत्या
सुकमा जिले में सीआरपीएफ के निरीक्षक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस संबध में मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुरकापाल शिविर में कोबरा 206 बटालियन के निरीक्षक वांलगं (37) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।