फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Vishnudev Sai approved underground line in Rath Parikrama

बस्तर दशहरा: रथ परिक्रमा मार्ग में अब नहीं होगी बिजली बाधित, मुख्यमंत्री साय ने दी भूमिगत लाइन की मंजूरी

Thu, 26 Jun 2025 03:45 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Thu, 26 Jun 2025 03:45 PM IST
सार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्तर दशहरा रथ परिक्रमा मार्ग पर भूमिगत विद्युत लाइन बिछाने की स्वीकृति दी। इससे बस्तरवासियों, पर्यटकों और व्यापारियों को बिजली बाधित होने की समस्या से निजात मिलेगी।

विज्ञापन
CM Vishnudev Sai approved underground line in Rath Parikrama
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा के दौरान रथ परिक्रमा मार्ग पर अब बिजली बाधित नहीं होगी। बस्तरवासियों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रथ परिक्रमा मार्ग पर भूमिगत विद्युत लाइन बिछाने की स्वीकृति प्रदान की है। यह मांग भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उठाई थी। 

विज्ञापन


किरण देव ने बताया कि बस्तर दशहरा के दौरान रथ परिक्रमा मार्ग, जिसमें दंतेश्वरी मंदिर से सिरहासार चौक, गोल बाजार चौक, टेकरी वाले हनुमान मंदिर मार्ग, बाहर रैनी, भीतर रैनी, स्टेट बैंक चौक से सिटी कोतवाली, लालबाग और कुम्हड़ाकोट क्षेत्र शामिल हैं, वहां बिजली बाधित होने से स्थानीय लोगों, पर्यटकों और व्यापारियों को काफी परेशानी होती थी। भूमिगत विद्युत तार बिछाने से यह समस्या खत्म होगी और रथ परिक्रमा का आनंद बिना किसी व्यवधान के लिया जा सकेगा।
विज्ञापन


किरण देव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताते हुए कहा कि उनकी संवेदनशीलता और बस्तर के विकास के प्रति प्रतिबद्धता के कारण यह मांग पूरी हुई है। उन्होंने बताया कि भूमिगत विद्युत तार बिछाने का कार्य जल्द शुरू होगा, जिससे बस्तरवासियों को रथ परिक्रमा के दौरान अंधेरे की समस्या से निजात मिलेगी। यह निर्णय बस्तर दशहरा के उत्सव को और भी भव्य और सुगम बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed