फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM vishnudeo Sai paid tribute to martyrdom of ASP in Konta IED blast, sukma ied blast

सुकमा आईईडी ब्लास्ट में एएसपी के वीरगति पर सीएम साय ने किया नमन: कहा-नक्सलियों को भुगतना होगा गंभीर परिणाम

Mon, 09 Jun 2025 01:40 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 09 Jun 2025 01:40 PM IST
सार

Naxalites Attack in Chhattisgarh; Konta IED blast: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने सुकमा जिले के कोंटा में नक्सलियों के किए गए कायरतापूर्ण आईईडी विस्फोट में एएसपी आकाश राव गिरपुंजे के वीरगति होने पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है।

विज्ञापन
CM vishnudeo Sai paid tribute to martyrdom of ASP in Konta IED blast, sukma ied blast
सीएम साय, वीगगति को प्राप्त कोंटा एएसपी आकाशराव गिरपुंजे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Naxalites Attack in Chhattisgarh; Konta IED blast: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने सुकमा जिले के कोंटा में नक्सलियों के किए गए कायरतापूर्ण आईईडी विस्फोट में एएसपी आकाश राव गिरपुंजे के वीरगति होने पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह अत्यंत ही दुखद है। मैं उनकी शहादत को नमन करता हूँ। 

विज्ञापन



मुख्यमंत्री ने शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़ी है। सीएम साय ने कहा कि इस कायराना हमले में कुछ अन्य अधिकारी और जवानों के भी घायल होने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

 

सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की ओर से एक बड़ी लड़ाई लड़ी जा रही है, जिसमें सुरक्षा बलों को लगातार सफलता मिल रही है। इसी से बौखलाकर नक्सली इस तरह की कायराना करतूतों को अंजाम दे रहे हैं। नक्सलियों को इसका परिणाम भुगतना होगा। वह दिन अब ज्यादा दूर नहीं, जब छत्तीसगढ़ से इनका अस्तित्व ही समाप्त कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed