फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Bhupesh said Bhasmasur is ED regarding ED action in chhattisgarh

'भस्मासुर है ED': CM भूपेश बोले- जैसे ही पाप का घड़ा भरेगा, लबालब छलकेगा, कर्नाटक के बाद छत्तीसगढ़ होगा टारगेट

Fri, 12 May 2023 09:03 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 12 May 2023 09:03 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को रायपुर और भिलाई में ED और CBI ने छापे मारे। शराब कारोबार से जुड़े व्यापारियों के यहां छापेमारी की। इस छापे पर प्रदश के मुखिया सीएम भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए ईडी को भस्मासुर करार दिया है।

विज्ञापन
CM Bhupesh said Bhasmasur is ED regarding ED action in chhattisgarh
सीएम भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को रायपुर और भिलाई में ED और CBI ने छापे मारे। शराब कारोबार से जुड़े व्यापारियों के यहां छापेमारी की। इस छापे पर प्रदश के मुखिया सीएम भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए ईडी को भस्मासुर करार दिया है। उन्होंने कहा कि ईडी भस्मासुर है। उसे भस्मासुर की तरह वरदान मिला है। सीएम ने कहा जैसे भगवान शिव ने भस्मासुर को वरदान दिया था, वैसे ही ईडी को मिला हुआ है। संभावना है कि ईडी ही वरदान देने वालों के पीछे ही न पड़ जाए, जो अति है उसका अंत होना तय है। पाप का घड़ा अभी बचा है, जैसे ही लबालब होगा छलकेगा।

विज्ञापन


विज्ञापन


सीएम भूपेश ने प्रदेश में लगातार ईडी की कार्रवाई को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि जैसे गली-मोहल्लों में लोग घूमते हैं। वैसे ही छत्तीसगढ़ के गली-मोहल्लों में ईडी और सीबीआई घूम रही है। पहले ईडी के पहुंचने पर लोग सोचते थे कि प्रतिष्ठा कम हो गई है पर अब ऐसा नहीं है। कर्नाटक चुनाव के बाद अगला टारगेट छत्तीसगढ़ होगा। वैसे 20 से 25 अधिकारी आने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'आम हो गए हैं  ईडी-सीबीआई के छापे'
सीएम ने कहा कि आज भी कुछ जगह छापा पड़ा है। गली-मोहल्लों की तरह आजकल ईडी-सीबीआई के छापे सामान्य बात हो गई है। लोग आजकल ध्यान नहीं देते। लोग समझ रहे हैं कि सब यह चुनावी साजिश है। छत्तीसगढ़ का कोई जिला, कोई मोहल्ला नहीं बचा है। मैंने पहले ही कहा था कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएगा, इनकी गतिविधियां बढ़ती जाएंगी। ईडी के अधिकारी निरंकुश हो चुके हैं। रिमांड पर लिए लोगों को खाना नहीं दे रहे हैं। खाना दे रहे हैं, तो पानी नहीं दे रहे हैं। मारपीट कर रहे हैं। ह्यूमन राइट्स वाले भी कुछ नहीं कर पा रहे हैं। यदि वह शिकायत करेंगे, तो उन्हें भी बैठा देगी। 

अति पर अंत होना तय है: CM भूपेश
बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि ऐसा नहीं समझना चाहिए कि किसी का अंत नहीं होगा। हर चीज की अति पर अंत होना निश्चित है। पाप का घड़ा थोड़ा भरने से बचा है। जैसे ही भर जाएगा लबालब होकर छलकेगा। बीजेपी को हर चीज में कांग्रेस से परेशानी हो रही है। जितने भी विकास योजनाएं हैं, सब चल रही हैं सबको भवन के लिए जमीन मिल रहा है। भवन नहीं है तो जमीन मिल रहा है। भेंट मुलाकात कार्यक्रम योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्यक्रम है। पहले खबर आती थी कि जाति प्रमाण पत्र नहीं बन रहा है। अब ऐसी खबरें देखने को नहीं मिलती है। शिकायत नहीं मिलती है। मूलभूत सुविधाएं मौके पर ही पूरी हो जा रही हैं। जहां से शिकायत मिल रही है उसका भी तुरंत निदान किया जा रहे है। सारे कार्यक्रमों का लाभ जनता को मिल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed