फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Bhupesh met to youth: meet to youth indoor stadium in Raipur

CM भूपेश ने की युवाओं से भेंट-मुलाकात: एक युवा के सवाल पर बोले- ...तो तुम्हारे लिए टिकट की सिफारिश करता

Sun, 23 Jul 2023 06:15 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 23 Jul 2023 06:15 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आम नागरिकों से भेंट मुलाकात के बाद आज रायपुर के इंडोर स्टेडियम में युवाओं से भेंट मुलाकात की। युवाओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कई बड़ी घोषणाएं की और कई घोषणाओं को कांग्रेस के घोषणा पत्र में शामिल करने की बात कही।

विज्ञापन
CM Bhupesh met to youth: meet to youth indoor stadium in Raipur
सीएम भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आम नागरिकों से भेंट मुलाकात के बाद आज रायपुर के इंडोर स्टेडियम में युवाओं से भेंट मुलाकात की। युवाओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कई बड़ी घोषणाएं की और कई घोषणाओं को कांग्रेस के घोषणा पत्र में शामिल करने की बात कही। इस दौरान पीएससी की तैयारी कर रहे एक छात्र साहू के सवाल पर सीएम काफी खुश दिखे। युवा के अच्छा और शानदार भाषण पर कहा कि यदि आपकी उम्र 25 साल से ऊपर होती तो इस विधानसभा चुनाव में टिकट देने के लिए सिफारिश करता। 

विज्ञापन


विज्ञापन


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भेंट मुलाकात करने के लिए युवाओं में जबदस्त उत्साह दिखा। स्टेडियम सुबह से ही फूल रहा। मुख्यमंत्री ने धमतरी के युवा सोमेश्वर गंजीर के जोशीले भाषण को सुनकर उसे अपने पास बुलाकर गले लगाया और आशीर्वाद दिया। युवा गंजीर ने ऋग्वेद के श्लोकों के साथ सपनों का छत्तीसगढ़ पर जोशीले तरीके से रखी अपनी बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन




ऐसे मैं बना विधायक
राजनीति में आने के सवाल पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि बचपन में अपने गांव में सड़कें, बिजली, नाली की समस्या को देखता था और मुझे लगता था कि विधायक ही इस समस्या का समाधान करता है। मेरे मन में भी आया कि मैं भी एक दिन विधायक बनूगा।


मुख्यमंत्री की घोषणाएं 

  • दन्त चिकित्सकों को 2 साल ग्रामीण क्षेत्र में पदस्थ किया जाएगा।
  • अब एमबीबीएस छात्रों की तरह डेंटल के स्टूडेंट को भी मिलेगा ग्रामीण क्षेत्रों में 2 साल सेवा देने का मौका। एमबीबीएस की तरह फ्री स्वास्थ्य केंद्रों में फीजियोथेरेपिस्ट की नियमित नियुक्ति होगी।
  •  12 हजार शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया जल्द पूरी होगी। मुख्यमंत्री ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने का आश्वासन दिया।
  • अगली वैकेंसी छत्तीसगढ़ी भाषा के लिए निकलेगी।
  • विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय खोले जा रहे हैं ।उसके उसके बाद स्कूली स्तर पर खुलेंगे।
  • कसडोल के देवेंद्र सतनामी ने कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों के लिए बसों में फ्री टिकट की मांग की, जिस पर सीएम ने कहा कि इसे घोषणा पत्र में शामिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed