फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM bhupesh Baghel took a meeting of Inspectors General and Deputy Inspectors General of Police in Raipur

एक्शन में छत्तीसगढ़ सरकार: सीएम भूपेश ने सभी रेंज के पुलिस महानिरीक्षकों और उप महानिरीक्षकों की ली बैठक

Fri, 28 Jul 2023 04:00 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 28 Jul 2023 04:00 PM IST
सार

प्रदेश में कानून व्यवस्था के लेकर राज्य सरकार एक्शन में है। सुकमा में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद सरकार ऐसे अपराधियों पर सख्ती के साथ निपटने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सुबह अपने निवास कार्यालय में प्रदेश के सभी रेंज के नए पुलिस महा निरीक्षकों और उप महानिक्षकों की बैठक ली।

विज्ञापन
CM bhupesh Baghel took a meeting of Inspectors General and Deputy Inspectors General of Police in Raipur
मुख्यमंत्री बघेल ने सभी रेंज के पुलिस महानिरीक्षकों और उप महानिक्षकों की बैठक ली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश में कानून व्यवस्था के लेकर राज्य सरकार एक्शन में है। सुकमा में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद सरकार ऐसे अपराधियों पर सख्ती के साथ निपटने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सुबह अपने निवास कार्यालय में प्रदेश के सभी रेंज के नए पुलिस महा निरीक्षकों और उप महानिक्षकों की बैठक ली। इसमें प्रदेश में कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की । बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन और पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा भी उपस्थित थे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बैठक में प्रदेश में कानून और व्यवस्था,  महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने पुराने गुंडों बदमाशों,  चाकुबाजो, सट्टा, जुआ और ऑन लाइन गेमिंग के संबध में की जा रही कार्रवाई की जानकारी लेते हुए इन पर कड़ाई से प्रभावी रोकथाम लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिए है।
विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा आज शाम 4 बजे पुलिस मुख्यालय में सभी रेंज के  महानिरीक्षकों की बैठक लेकर मुख्यमंत्री जी द्वारा दिए गए निर्देशों की विस्तृत और गहन समीक्षा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed