फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM bhupesh baghel target on central government in raipur

Raipur: कांग्रेस का मशाल शांति मार्च; सीएम भूपेश ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- हम नहीं मानेंगे हार

Sun, 02 Apr 2023 02:39 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 02 Apr 2023 02:39 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ कांग्रेस मोदी सरकार की जनविरोधी और लोकतंत्र विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदेशभर में भारत सत्याग्रह कर रही है। इस क्रम में कांग्रेस ने राजधानी रायपुर में लोकतंत्र बचाओ मशाल शांति मार्च निकाला। यह मशाल रैली पुराने कांग्रेस भवन से आजाद चौक तक निकाला गया।

विज्ञापन
CM bhupesh baghel target on central government in raipur
कुमारी सैलजा और सीएम भूपेश, मशाल शांति मार्च रैली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ कांग्रेस मोदी सरकार की जनविरोधी और लोकतंत्र विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदेशभर में भारत सत्याग्रह कर रही है। इस क्रम में कांग्रेस ने राजधानी रायपुर में लोकतंत्र बचाओ मशाल शांति मार्च निकाला। यह मशाल रैली पुराने कांग्रेस भवन से आजाद चौक तक निकाला गया। इसमें हजारों की संख्या में कांग्रसी हाथों में मशाल थामे गांधी प्रतिमा के पास पहुंचे। इस दौरान केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


विज्ञापन


इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि राहुल गांधी जनता की आवाज हैं। देश में ऐसा पहली बार हुआ है कि भ्रष्ट बेइमानों और देश की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ आवाज उठाना गुनाह हो गया है। यह देश को बचाने की लड़ाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'कांग्रेस लोकतंत्र की लड़ाई लड़ रही'
सीएम भूपेश ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस सड़क की लड़ाई लड़ रही है। पूरा विपक्ष जब अडानी के घोटाले की जांच की मांग कर रहा है, तो  मोदी सरकार जांच से क्यों डर रही है? जांच से किस खुलासे का भय सता रहा है, जो वह अडानी के घोटाले की जांच नहीं करवा रहे है? उन्होंने कहा कि इससे दो बातें जाहिर होती हैं। पहला कि लोग उन से डरना बंद न कर दें और दूसरी बात वह अपने विरोधियों को मुंह बंद कराना चाहते हैं। अगर बात नहीं बनी, तो वह रास्ते से हटाने के लिए किसी भी स्तर पर जा सकते हैं।  


करते रहेंगे विरोध: मोहन मरकाम 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने से अडानी के घोटालों पर न पर्दा डाल पायेगा और न ही नीरव मोदी, ललित मोदी, मेहुल चोकसे, विजय माल्या जैसे भगोड़ो के संरक्षण के गुनाह से मोदी सरकार बच पायेगी। हम लोकतंत्र को बचाने भारत सत्याग्रह और मशाल रैली निकाल रहे हैं। हम लगातार विरोध करते रहेंगे। 

काली पट्टी बांधकर विरोध जताया
दूसरी ओर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन के नेतृत्व में मोदी सरकार के खिलाफ महात्मा गांधी प्रतिमा के नीचे गांधी मैदान में एक दिवसीय धरना दिया गया। इस प्रदेश स्तरीय धरने में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से पदाधिकारी शामिल हुए। सभी ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed