{"_id":"62860f51b31a1a5b0f1ab4b9","slug":"cm-bhupesh-baghel-statement-on-having-a-dialogue-with-naxals","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh News: नक्सलियों से बातचीत के लिए सीएम बघेल तैयार, लेकिन रखी ये शर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh News: नक्सलियों से बातचीत के लिए सीएम बघेल तैयार, लेकिन रखी ये शर्त
Thu, 19 May 2022 03:05 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुकमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुकमा
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 19 May 2022 03:05 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सलियों से वार्ता के मुद्दे पर आज बड़ा बयान दिया। उन्होंने नक्सलियों को संविधान का पाठ पढ़ने के लिए कहा।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल
- फोटो : ANI
विस्तार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सुकमा पहुंचे जहां उन्होंने नक्सली समस्या और उनसे बातचीत को लेकर बड़ा बयान दिया। बघेल ने कहा कि नक्सलियों से बातचीत के लिए मेरे दरवाजे खुले हैं। मैं कहीं भी बोलने के लिए तैयार हूं, अगर उन्हें भारतीय संविधान में विश्वास है। बस शर्त यह है कि भारत का नागरिक होने के नाते भारतीय संविधान पर भरोसा हो।
विज्ञापन
इससे अच्छा वातावरण बस्तर में नहीं हो सकता: बघेल
सुकमा में प्रेस वार्ता के दौरान भूपेश बघेल ने कहा कि इससे अच्छा वातावरण बस्तर में नहीं हो सकता। जिस सुकमा में नक्सलवाद की शुरुआत हुई थी, अब वहां से वे काफी पीछे हट चुके हैं। अब यहां नक्सलियों का प्रभाव काफी कम हो चुका है और मीडिया से बेहतर कोई नहीं जानता। नक्सली बात करना चाहते हैं तो हमारे द्वार हमेशा खुले हुए हैं।
विज्ञापन