फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Bhupesh Baghel said on Congress leader Rahul Gandhi getting relief from Supreme Court in Modi surname case

CM भूपेश बोले: अब लोकतंत्र के सबसे बड़े मंच पर बुलंद होगी राहुल गांधी की आवाज, PM को खत लिखने पर दिया ये जवाब

Tue, 08 Aug 2023 01:24 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 08 Aug 2023 01:24 PM IST
सार

सीएम भूपेश ने कहा कि अब लोकतंत्र के सबसे बड़े मंच पर राहुल गांधी की आवाज बुलंद होगीा। लोग उन्हें सुनना चाहते हैं। 

विज्ञापन
CM Bhupesh Baghel said on Congress leader Rahul Gandhi getting relief from Supreme Court in Modi surname case
सीएम भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मोदी सरनेम मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल खुशी जताई है।  कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि अब लोकतंत्र के सबसे बड़े मंच पर राहुल गांधी की आवाज बुलंद होगीा। लोग उन्हें सुनना चाहते हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश से वैसे तो कोई आशंका नहीं थी, लेकिन जिस तरह मोदी सरकार या लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी की सदस्यता खत्म कराने और उनका बंगला खाली करने में तत्परता दिखाई थी, वैसी तत्परता नहीं दिखाई गई। राहुल गांधी ने केंद्र से सवाल क्या पूछ लिया पूरी बीजेपी सरकार ने उन्हें फंसाने के लिए ताकत झोंक दी थी।

विज्ञापन


विज्ञापन


सीएम ने कहा कि उम्मीद की जा रही थी कि लेकिन जैसे-जैसे घड़ी की सुइयां की कांटे आगे बढ़ रही थीं, वैसे-वैसे कांग्रेसियों की धड़कनें  बढ़ती जा रही थी, लेकिन अब वह अध्याय खत्म हो गया है। राहुल गांधी की सदस्याता बहाल हो चुकी है। यह लोकतंत्र की जीत है। राहुल गांधी को ढेर सारी बधाइयां। देश के सबसे बड़े मंच पर वह अपनी बात रख सकेंगे। देश की जनता उन्हें सुनना चाहती है। राहुल गांधी ने केंद्र से सवाल क्या पूछ लिया पूरी बीजेपी सरकार ने ताकत झोंक दी थी। उनकी सदस्यता समाप्त करने के लिए पूरे गुजरात के जितने मामले हैं, वहां से लेकर बंगला खाली कराने और सदस्यता खत्म कराने तक हथकंडे अपनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


'राहुल गांधी से डरी हुई है बीजेपी'
उन्होंने कहा कि आखिर बीजेपी एक व्यक्ति से इतनी डरी हुई क्यों है? एक तरफ लगातार पीएम नरेंद्र मोदी वंदे मातरम भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखा रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर लगातार छत्तीसगढ़ में ट्रेनें रद्द और विलंब से चल रही हैं। समय पर नहीं पहुंच पा रही हैं, इसकी वजह से यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। दूसरी तरफ जब कोई घटना होती है, तो रेल मंत्री जाते हैं। इसके विपरित उद्घाटन करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचते हैं। छत्तीसगढ़ में विरल बसाहट और रेलवे के सस्ता-सुगम साधन को देखते हुए जितने भी रेलवे की सुविधाएं हैं, वह जनता को मिलनी चाहिए। ट्रेन स्टेशन पर रुके और यात्री अपने गंतव्य तक पहुंच सके, इसके लिए जरूरी है कि ट्रेन टाइम पर चले। मैंने पीएम नरेंद्र मोदी को इस संबंध में खत लिखा है। 

भर्ती और एडमिशन में एक ही आरक्षण व्यवस्था
वहीं भर्तियों के शुरू करने के सवाल पर सीएम ने कहा कि भर्तियां तो शुरू हो चुकी थीं, लेकिन कॉलेज में जो एडमिशन की प्रक्रिया चल रही थी, उसमें कुछ विसंगति आ रही थी। भर्तियों में जो आरक्षण की व्यवस्था है, वही एडमिशन में भी होनी चाहिए। इसलिए कैबिननेट की बैठक में इस पर फैसला लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed