{"_id":"636845c28a762a6688162405","slug":"cm-bhupesh-baghel-said-agniveer-will-end-the-scheme-as-soon-as-he-comes-to-power","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: सीएम बघेल बोले- सत्ता में आते ही अग्निवीर योजना करेंगे खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: सीएम बघेल बोले- सत्ता में आते ही अग्निवीर योजना करेंगे खत्म
Mon, 07 Nov 2022 05:09 AM IST
Jeet Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बलद्वाड़ा (मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बलद्वाड़ा (मंडी)।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 07 Nov 2022 05:09 AM IST
सार
बघेल ने कहा कि मैंने अपने प्रदेश में किसानों के ऋण माफ कर दिए थे। वैसे ही प्रदेश में सरकार के बनने के बाद 10 घंटे में ही सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल कर देंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सत्ता में आने पर कांग्रेस अग्निपथ योजना को बदलकर नई योजना लाएगी। युवाओं को न्याय दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को सरकाघाट के बलद्वाड़ा में यह बात कही। उन्होंने भाजपा सरकार पर कई तंज कसे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा गुमराह करती है। इसलिए भाजपाइयों के बहकावे में न आएं। उन्होंने कहा कि जो प्रदेश कांग्रेस ने अपनी दस गारंटियों का आश्वासन दिया है, उनको सरकार बनने पर पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
बघेल ने कहा कि मैंने अपने प्रदेश में किसानों के ऋण माफ कर दिए थे। वैसे ही प्रदेश में सरकार के बनने के बाद 10 घंटे में ही सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल कर देंगे। महिलाओं को 1,500 रुपये मासिक सम्मान राशि दी जाएगी। हर वर्ष एक लाख बेरोजगार युवकों को रोजगार देने का प्रावधान कांग्रेस करेगी। इस मौके पर कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन