{"_id":"5e51f74f8ebc3ef3a147f86a","slug":"cm-bhupesh-baghel-returned-from-us-trip-told-trump-india-visit-part-of-his-election-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका से वापस लौटे सीएम बघेल ने ट्रंप के भारत दौरे को बताया उनके चुनाव अभियान का हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिका से वापस लौटे सीएम बघेल ने ट्रंप के भारत दौरे को बताया उनके चुनाव अभियान का हिस्सा
Sun, 23 Feb 2020 09:23 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, रायपुर
पीटीआई, रायपुर
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 23 Feb 2020 09:23 AM IST
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका की यात्रा से 21 फरवरी (शुक्रवार) को भारत लौटे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा को लेकर निशाना साधा और इसे ट्रंप के चुनाव अभियान का हिस्सा बताया।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा को उनके चुनाव अभियान का हिस्सा बताया है। बघेल ने शनिवार को रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर संववाददाताओं से ट्रंप की भारत यात्रा और अन्य विषयों को लेकर बातचीत की। बघेल 11 फरवरी से अमेरिका की यात्रा पर थे और शुक्रवार को दिल्ली लौटे हैं। बंगलूरू में एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद बघेल सरगुजा जिले के मुख्यालय अंबिकापुर पहुंचे और शाम को रायपुर पहुंचे।
विज्ञापन
अमेरिका यात्रा से लौटे बघेल से जब राष्ट्रपति ट्रंप की भारत यात्रा और उसकी तैयारियों को लेकर सवाल पूछा गया तब उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि ट्रंप चुनाव प्रचार के हिसाब से भारत आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका में भारतीय मूल के बहुत से लोग रहते हैं, जिससे उनका वोट मिल जाए। अन्यथा चुनाव सामने है और इस बीच आने का मतलब ही क्या होता है। इससे पहले बघेल ने अपनी अमेरिका यात्रा को सफल बताया और कहा कि जल्द ही इसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अमेरिका के उद्योगपतियों और निवेशकों को छत्तीसगढ़ आने के लिए आमंत्रित किया है। धान की खरीद में कथित अनियमितताओं और खरीद के लिए अधिक समय की मांग को लेकर राज्य के मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के आंदोलन को लेकर बघेल ने कहा कि भाजपा किसानों के लिए नहीं बल्कि बिचौलियों के लिए आंदोलन कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य ने इस वर्ष धान खरीदी में रिकार्ड बनाया है।